40 वर्ष की उम्र पार करते ही हड्डियों की चेकअप करवाते रहें। अगर करेंगे कमजोर हड्डियों की अनदेखी, तो बढ़ जाएगा मौत का खतरा! पढ़ें खबर। रिपोर्ट: आशीष वर्मा, चंडीगढ़
विज्ञापन
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
2 of 8
40 वर्ष की उम्र पार करते ही हड्डियों की चेकअप करवाते रहें। अगर करेंगे कमजोर हड्डियों की अनदेखी, तो बढ़ जाएगा मौत का खतरा! पीजीआई में की गई एक स्टडी के अनुसार 40 वर्ष की उम्र पार करते ही खासकर महिलाओं में स्टियोपोरोसिस की शिकायत शुरू हो जाती है। इससे हड्डियां कमजोर होती है और हल्का झटका पड़ने पर टूट जाती हैं।
विज्ञापन
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
3 of 8
हालांकि कमजोर हड्डी बेड से गिरने पर भी टूट सकती है या फिर बाथरूम में फिसलने के दौरान भी। युवा अवस्था में जब ऐसी घटना होती है तो फ्रैक्चर की संभावना काफी कम होती है, क्योंकि हड्डियां मजबूत होती है। हड्डियां कमजोर होने के पीछे मुख्य वजह कैल्शियम की कमी और कैल्शियम की कमी से आस्टियोपोरोसिस होता है। 40 पार की महिलाओं में ज्यादातर यह शिकायत पाई जाती है।
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
4 of 8
दरअसल पीजीआई की एक स्टडी में सामने आया है कि बुढ़ापे में कूल्हा टूटने के बाद मौत का खतरा बढ़ जाता है। इस स्टडी में 70 साल तक के 250 मरीजों को शामिल किया गया था। एक साल बाद जब सभी मरीजों को चेक किया गया तो पता चला कि करीब 32 प्रतिशत की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य की हालत काफी दयनीय थी। वे चलने-फिरने में असमर्थ थे।
विज्ञापन
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
5 of 8
यह स्टडी इंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट के एक स्टूडेंट की थिसिस थी। इसमें पीजीआई में आने वाले मरीजों को शामिल किया गया था। इस संबंध में पीजीआई के इंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट के डाक्टर संजय बडाडा ने बताया कि इस स्टडी के पीछे एक संदेश है कि हड्डियों को टूटने से बचाना है।
विज्ञापन
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
6 of 8
स्ट्रोजन नाम का एक हार्मोन होता है, जिसका काम कैल्शियम को मेंटेन करना होता है। जब कैल्शियम की कमी हो जाती है तो हार्मोन हड्डियों का चूरा चूसने लगता है। इससे धीरे-धीरे हड्डियां अंदर से खोखली हो जाती हैं। खोखली होने से उनमें फ्रैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों में कैल्शियम की कमी का पता डैक्सास्कैन से पता चल जाता है।
विज्ञापन
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
7 of 8
ऐसे बढ़ाएं कैल्शियम 1.आधे घंटे के लिए धूप में जरूर बैठे 2.दूध या दूध से बने खाद्य पदार्थ खाएं। 3.डाक्टर की सलाह पर कैल्शियम की मेडिसिन भी ले सकते हैं 4.एक्सरसाइज जरूर करें, ताकि हड्डियों में कैल्शियम लेने की क्षमता भी बढ़े 5. प्रेग्नेंसी के दौरान भी कैल्शियम की कमी न होने दें।
40 पार हैं तो जरूर सुनें, कुछ कहती हैं आपसे शरीर की हड्डियां
8 of 8
यह सवाधानियां बरतें 1.बाथरूम में छोटी लाइट के बजाए 100 वॉट का बल्ब लगाएं। 2.अंदर के बजाए बाथरूम के बाहर स्विच लगाएं। 3.बेड से बाथरूम जाने का रास्ता पूरा साफ होना चाहिए। 4.सीढ़ी में रैलिंग जरूर होनी चाहिए। 5.कपड़े ऐसे हों, जो पैर में न फंसे।