फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर रहा अमिताभ-दिलीप संग काम कर चुका ये एक्टर, दो रोटी का हुआ मोहताज...CM ने भेजी मदद

Tue, 15 Jan 2019 09:08 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सतीश कौल
अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के साथ काम कर चुके हैं। बॉलीवुड की 300 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की, लेकिन आज वह मर रहे हैं। दाने-दाने को मोहताज हैं, जानिए कौन।
विज्ञापन

2 of 6
सतीश कौल
हम बात कर रहे हैं एक्टर सतीश कौल की, जिन्हें पंजाब सरकार ने पांच लाख रुपये की मदद भेजी है। यह सहायता राशि लुधियाना (पश्चिमी) के एसडीएम सागर सेतिया ने कौल को उनके घर जाकर खुद भेंट की। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सतीश कौल के बारे में विभिन्न मीडिया में छपी खबरों का तुरंत नोटिस लेते हुए डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल को हिदायत की थी कि वह इस कलाकार की जरूरत और मांगों के बारे में पंजाब सरकार को तुरंत रिपोर्ट भेजे।
विज्ञापन

3 of 6
सतीश कौल
सतीश कौल का हालचाल जानने के लिए डीसी प्रदीप कुमार अग्रवाल विशेष तौर पर उनके घर पहुंचे थे। उनकी मांग और जरूरत के बारे में जानकारी हासिल करके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को रिपोर्ट भेजी। डीसी को कौल ने कहा था कि वह पिछले लंबे समय से गुरबत का जीवन जी रहे है, जिससे निकलने के लिए उनको सहायता की जरूरत है। इस संबंधी रिपोर्ट पंजाब सरकार को भेजी हुई है, जिस पर गौर किया जा रहा है।

4 of 6
सतीश कौल
सतीश कौल पिछले कई साल से बिस्तर पर हैं। सतीश कौल अपनी जिंदगी बेहद तंगी में गुजार रहे हैं। सतीश कभी हिंदी और पंजाबी फिल्मों में जाना-पहचाना नाम हुआ करते थे। 1974 से 1998 तक सतीश ने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले सतीश को उस जमाने में बिना मांगे काम मिलता था, आज खुशामद करने से भी कोई नहीं लेता। दरअसल सतीश के पास जो जमा-पूंजी थी वो एक बिजनेस में डूब गए।

 
विज्ञापन

5 of 6
सतीश कौल
इसके बाद उनकी हालत कुछ महीने पहले ऐसी बिगड़ी कि अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती सतीश के पास इलाज के भी पैसे नहीं थे, बात मीडिया में आई तो फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उनको मदद की। अपनी मुफलिसी पर सतीश ने कहते हैं कि मैंने एक्टिंग स्कूल खोला था, लेकिन स्कूल नहीं चला और मेरे 22 लाख रुपए डूब गए। पटियाला यूनिवर्सिटी से हर महीने मदद मिलती थी, लेकिन कुछ महीनों से वो मदद भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सतीश कौल
सतीश कौल बताते हैं कि अब जो लोग मिलने आते हैं, उनके दिए पैसे से गुजारा कर रहा हूं। बता दें कि 64 साल के सतीश कौल का जन्म 8 सितंबर, 1954 को कश्मीर में हुआ था। उन्होंने कर्मा, आंटी नंबर वन, याराना और ऐलान जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन सतीश आज सिर्फ इतना कहकर चुप हो जाते हैं, 'बढ़ती उम्र और बीमारियों से खस्ताहाल हूं। आर्थिक तंगी से गुजर रहा हूं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें