फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार ने बेटी नितारा के साथ उड़ाई पतंग, मकर संक्रांति का ये वीडियो हो रहा वायरल

Tue, 15 Jan 2019 08:59 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Akshay Kumar
मकर संक्रांति के पर्व पर श्रद्धा के साथ दान, स्नान किया जाता है, इसके अलावा जोश के साथ पतंग भी उड़ाई जाती है। यहीं जोश मकर संक्रांति पर अक्षय कुमार में देखने को मिला। अक्षय कुमार ने मकर संक्रांति के शुभ दिन को बेटी नितारा से साथ सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बेटी नितारा के साथ पतंग उड़ा रहे हैं। वीडियो में अक्षय पतंग उड़ा रहे हैं वहीं नितारा ने चरखी पकड़ी है। यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Akshay Kumar
अक्षय ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ''मिलिए डैडी की छोटी हैल्पर से। पिता-बेटी के साथ में आसमान में पतंग उड़ाने की रस्म को जारी रखते हुए। सभी को मकर संक्रांति के ढेरों शुभकामनाएं।''
 

 

4 of 5
Akshay Kumar
वीडियो में अक्षय बेटी नितारा के साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही पतंगबाजी का मजा ले रहे हैं। वैसे भी पूरे देश में मकर संक्रान्ति धूमधाम से मनाई जाती है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भला कैसे पीछे रहते। सब अपने-अपने तरीके से इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kesari
वर्क फ्रंट की बात करें तो 2019 में उनकी पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में केसरी, मिशन मंगल, गुड न्यूज, हाउसफुल 4 और सूर्यवंशी शामिल हैं। केसरी होली में रिलीज हो रही है। केसरी 1897 में  ब्रिटिश सेना की सिख रेजीमेंट और अफगान लड़ाकों के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें