बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान अब हमारे बीच नहीं रहीं। वे अपना एक सपना अधूरा छोड़कर दुनिया से विदा हो गईं। चंडीगढ़ के कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सरोज खान
श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, काजोल आदि कई हीराइनों को अपनी अंगुली के इशारे पर नचाने वाली बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को चंडीगढ़ से विशेष लगाव था। उन्होंने यहां 2010 में अपनी डांस अकादमी शुरू की थीं, लेकिन निजी कारण के चलते उनका यह सपना अधूरा ही रह गया।
विज्ञापन
3 of 5
सरोज खान
बरसो रे मेघा बरसो.. गाने में शानदार कोरियोग्राफी के लिए फिल्मफेयर अवार्ड जीत चुकी सरोज खान ने अगस्त 2010 में मनीमाजरा के गुरुकुल ग्लोबल स्कूल में 'सरोज खान डांस अकादमी' की शुरुआत की थी। यह जानकारी गुरुकुल ग्लोबल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण सेतिया ने दी।
4 of 5
सरोज खान
डायरेक्टर सेतिया ने बताया कि सरोज खान का सपना था, वे ट्राइसिटी से एक डांसिंग स्टार को आगे बढ़ाएं। लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने डांस अकादमी की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने खुद अपने डांस ग्रुप के साथ स्कूल का दौरा किया।
इस दौरे में उन्होंने क्लासिकल बॉलीवुड की वर्कशॉप भी लगाई। अकादमी में उनके ग्रुप के सदस्य लोगों को डांस के गुर सिखाते थे। लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही उनके ग्रुप में आपसी झगड़े के कारण उन्हें यह बंद करनी पड़ी। इसके बाद वे चंडीगढ़ नहीं आईं और न ही उन्होंने यहां किसी भी डांस कोरियोग्राफी में हिस्सा नहीं लिया।