जानकारी के मुताबिक माधुरी दीक्षित ने एमडीसी कोठी तीन लोगों के नाम पर की है। इसमें अमित तनेजा, भूपिंदर तनेजा और मनी तनेजा का नाम शामिल है। कोठी की रजिस्ट्री 3.25 करोड़ में हुई। तहसीलदार वीरेंद्र गिल व नायब तहसीलदार ईश्वर ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम माधव नेने पत्नी का पावर ऑफ अटॉर्नी लेकर एमडीसी सेक्टर-4 की कोठी बेचने पहुंचे थे। कागजात जांच की पूरी औपचारिकता करने के बाद रजिस्ट्री की गई।