बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ने देश भर की लड़कियों को नसीहत दी और बताया कि वे जब घर से बाहर निकलती थीं तो कैसे खुद अपनी सुरक्षा करती थीं।
विज्ञापन
2 of 5
सांसद किरण खेर
एक्ट्रेस व बीजेपी सांसद किरण खेर चंडीगढ़ में देहरादून की लड़की के साथ हुए गैंगरेप से काफी आहत हैं। सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में आयोजित मीट में सांसद ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पहले ये सभी घटनाएं नहीं होती थी। पूरे उतर भारत में छेड़छाड़ और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने की वारदातें हो रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सांसद किरण खेर
सांसद खेर ने कहा कि महिलाओं और लड़कियों को घर से बाहर निकलते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें देखना चाहिए कि जिस ऑटो में तीन से चार युवक बैठे हुए है उसमें न बैठे। लेडीज सवारी बैठी हैं तो ही ऑटो लें। पुलिस ने मदद के लिए एप लांच किया हुआ है, उसे जरूर डाउनलोड करना चाहिए।
4 of 5
सांसद किरण खेर
सांसर खेर ने कहा कि मुंबई जाने से पहले मैं चंडीगढ़ में रहती थी तो जब भी ऑटो से जाती थी तो उसका नंबर नोट कर लेती थी। अब तो हाथ में मोबाइल फोन हैं, लड़कियों को ऑटो पकड़ते समय उसका नंबर नोट करके घर वालों को मैसेज कर देना चाहिए। इससे ऑटो वालों के मन में भय रहेगा।
सांसद खेर ने कहा कि लड़कियों के लिए सेल्फ डेफेंस की ट्रेनिंग बहुत जरूरी है। लड़कियों को पता होना चाहिए कि अनहोनी की आशंका पर वे कैसे अपना बचाव करें और मनचलों को सबक सिखा सकें। लड़कियां जब भी घर से निकलें तो हर हालात से लड़ने को तैयार होकर निकले। हौंसला और हिम्मत रखनी चाहिए।