फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में वापसी के सवाल पर किरण खेर का करारा जवाब, बोलीं- बस एक ये काम नहीं करुंगी

Fri, 27 Dec 2019 11:15 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
किरण खेर
बॉलीवुड और फिल्मों में वापसी पर पूछे गए सवाल का करारा जवाब देते हुए अभिनेत्री किरण खेर ने बड़ा खुलासा किया। साथ ही अपने इरादे भी स्पष्ट कर दिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किरण खेर
लंबे समय से फिल्मों से दूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद किरण खेर ने कहा है कि किसने कहा मैं अब फिल्मों में काम नहीं करुंगी। मैं करुंगी, लेकिन अगर उन्हें ‘पंजाब 1984’ फिल्म की तरह कोई अच्छा रोल मिलेगा तो...। वह अभिनय जरूर करेंगी, सिर्फ किसी फिल्म में हिस्सा मात्र बनने की उनकी कोई मंशा नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
किरण खेर
किरण खेर वीरवार को सेक्टर-27 चंडीगढ़ स्थित प्रेस क्लब में एक मोबाइल ऐप ‘सिनकल’ को लॉन्च करने पहुंची थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए किरण खेर ने कहा कि पंजाब 1984 उनके करिअर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। उन्होंने फिल्म में एक मां का किरदार निभाया है, लेकिन आज तक उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी।

4 of 5
Kirron Kher
गौरतलब है कि किरण खेर बॉलीवुड का जाना पहचाना चेहरा हैं। लेकिन पिछले काफी समय से वह बड़े पर्दे से एकदम गायब हैं। किरण खेर ने पिछले कई सालों से किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। हालांकि वह इंडिया गॉट टैलेंट टीवी शो में जज की भूमिका निभाती नजर आती हैं, लेकिन किसी फिल्म में इन दिनों नजर नहीं आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किरण खेर - फोटो : अमर उजाला
चुनाव के समय एक इंटरव्यू के दौरान अमर उजाला ने उनसे फिल्मी करिअर को लेकर सवाल पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अभी उनके पास फिल्में करने का वक्त नहीं है। वह अपने लोकसभा क्षेत्र और संसद के काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं। ऐसे में उनका यह इंटरव्यू उनके चाहने वालों को दिल की खुशी दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें