फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'एक्ट्रेस न होती तो शायद क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट होती', कल्कि कोचलिन ने खोले जिंदगी के कई राज

Sat, 20 Apr 2019 04:28 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
कल्कि कोचलिन
अगर मैं अभिनेत्री न होती तो शायद क्रिमिनल साइकोलॉजिस्ट होती। यह बताते हुए एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने अपनी निजी जिंदगी के कई राज खोले।
विज्ञापन

2 of 5
कल्कि कोचलिन
एक्ट्रेस चंडीगढ़ क्लब में हुए फैशन शो में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कल्कि ने बताया कि मुझे लिखना बेहद पसंद है। अभिनय से पहले मुझे लिखना पसंद था। कुछ इन बातों के साथ कल्कि कोचलिन ने अपने दिल की बात कही।
विज्ञापन

3 of 5
कल्कि कोचलिन
लिखने का शौक रखने वाली अभिनेत्री कल्कि ने बताया कि उनको तमिल, हिंदी, इंग्लिश और फ्रेंच भाषा बेहद पसंद है। उन्हें 2009 में प्रशांत प्रकाश के साथ मिलकर प्ले स्केलटन वुमन की कहानी लिखने के लिए मेट्रोप्लस प्लेराइट अवार्ड मिल चुका है।

4 of 5
कल्कि कोचलिन
कल्कि ने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ मिलकर दैट गर्ल इन यलो बूट्स की कहानी भी लिखी थी। अभिनेत्री फ्रांसीसी मूल की हैं। उन्होंने निर्देशक अनुराग कश्यप से शादी की थी और शादी के चार साल बाद ही उनका तलाक भी हो गया था। वे अभी हाल ही में गली ब्वॉय में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कल्कि कोचलिन
मैं दिमाग की बजाए दिल से रोल का चयन करती हूं। यह बात कहते हुए अभिनेत्री ने कहा कि उनको वही रोल पसंद आते है, जिसे उनका दिल पसंद करे। उनके अभिनय को चैलेंज करने वाले रोल ही उनको करना पसंद है। उनकी पहली फिल्म देव डी थी।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें