बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर विनोद खन्ना अब हम सबके बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सियासी ज़िन्दगी की आखिरी तस्वीरें देखें और विनोद खन्ना को याद कर अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित करें।
विज्ञापन
2 of 8
नहीं रहे विनोद खन्ना
बॉलीवुड अभिनेता व पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी सांसद विनोद खन्ना का निधन हो गया। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत पंजाब से ही की थी। वह पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर के शपथ ग्रहण समारोह में आखिरी बार 22 अगस्त 2016 को चंडीगढ़ आए थे।
विज्ञापन
3 of 8
विनोद खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें
उस समय भी वह बहुत कमजोर दिख रहे थे। इसके बाद उन्हें किसी पब्लिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया।
4 of 8
विनोद खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें
विनोद खनना का जन्म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था। वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे। बीमारी के चलते वह पंजाब विधान सभा चुनाव में भी नहीं आ पाए थे।
विज्ञापन
5 of 8
विनोद खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें
अपने गुरदासपुर वाले घर से वह 2016 में 11 व 12 सितंबर में आए थे। 2014 के लोस चुनाव में वह चौथी बार गुरदासपुर से चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
6 of 8
विनोद खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें
1997 और 1999 में वे दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की ओर से सांसद चुने गए। 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केंद्रीय मंत्री भी रहे। सिर्फ 6 माह पश्चात ही उनको अति महत्वपूर्ण विदेश मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बना दिया गया।
विज्ञापन
7 of 8
विनोद खन्ना की कुछ अनदेखी तस्वीरें
1960 के बाद की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिंग स्कूल में हुई वहीं उन्होंने सिद्धेहम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था।