फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सोनू सूद ने उठाई चार अनाथ बच्चों की जिम्मेदारी, बोले- मैं पढ़ाऊंगा, आत्मनिर्भर बनाऊंगा

Sat, 08 Aug 2020 11:26 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
अभिनेता सोनू सूद
पहले कोरोना महमारी के कारण लगे लॉकडाउन में फंसे प्रवासियों के लिए और अब चार अनाथ बच्चों के लिए अभिनेता सोनू सूद फरिश्ता बनकर आए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अभिनेता सोनू सूद
दरअसल, पंजाब में तरनतारन जिले के गांव पंडोरी गोलां में जहरीली शराब पीने से सुखदेव सिंह की मौत हो गई थी। सदमे में उसकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया था। दंपती की मौत के बाद अनाथ हुए उनके चार बच्चों के लिए बॉलीवुड स्टार सोनू सूद मसीहा बन कर आए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अभिनेता सोनू सूद
सोनू सूद ने एक ट्वीट करके चारों बच्चों करणवीर, गुरप्रीत, अर्शदीप और संदीप की जिम्मेदारी उठाने का विश्वास दिलाया है। सोनू ने ट्वीट किया है कि इन छोटे बच्चों के पास जल्द ही एक शानदार घर, अच्छा स्कूल और शानदार भविष्य होगा। इस समय यह बच्चे अपने चाचा स्वर्ण सिंह के घर में शरण लिए हुए हैं।

4 of 7
अभिनेता सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने पिछले दिनों अपने पैतृक राज्य पंजाब के डॉक्टरों को 1500 पीपीई किट उपलब्ध कराई थीं। मुंबई में रह रहे प्रवासी मजदूरों की मदद को भी उन्होंने हाथ बढ़ाए। उन्होंने मुंबई में जुहू स्थित अपना होटल कोरोना महामारी में ड्यूटी में लगे डॉक्टरों, नर्सों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित कर दिया। ऐसा करके वे खूब सुर्खियों में रहे।
विज्ञापन

5 of 7
अभिनेता सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में बताया कि उन्हें जब प्रवासी मजदूरों के दर्द का पता चला तो उन्होंने मुंबई के सभी प्रवासियों को उनके घरों तक पहुंचाने का जिम्मा उठा लिया। इस मुहिम की शुरुआत कर्नाटक के तीन सौ लोगों से की। उसके बाद उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, बिहार आदि के अब तक बारह हजार लोगों को उनके घरों को भिजवाया।
विज्ञापन

6 of 7
अभिनेता सोनू सूद
सोनू ने बताया कि उनकी टीम प्रवासी मजदूरों का पता लगाने में जुटी हुई है। ईमेल आते रहते हैं। फोन कॉल्स आते हैं। उसके बाद सभी से निजी तौर पर मिलकर उनके जाने का इंतजाम कर रहा हूं। सोनू बताते हैं कि उनके स्व. माता-पिता हमेशा से ही उनकी प्रेरणा रहे हैं। वे कहते थे कि कामयाब वो होता है, जो दूसरों की मदद करता है। जब खूब कमाओ तो जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद करना।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिनेता सोनू सूद
सोनू सूद की तारीफ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी की है। सोनू सूद के एक ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्हें सोनू पर गर्व है। स्मृति ने लिखा, ‘‘सोनू ये मेरा सौभाग्य है कि मैं एक प्रोफेशनल साथी के तौर पर दो दशकों से आपको जानती हूं और अभिनेता के तौर पर आपकी प्रगति पर खुश हूं। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में आपने जिस तरह की दयालुता दिखाई है, उसे देखकर मुझे आप पर और भी ज्यादा गर्व होता है। जरूरतमंदों की मदद के लिए आपका शुक्रिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें