अभिनेता सोनू सूद पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान जैमल सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान सोनू सूद ने जो कहा उसे सुनकर शहीद की मां और पूरा परिवार भावुक हो गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
शहीद के परिवार से मिले सोनू सूद
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद पंजाब के मोगा के गांव कोट इसेखां के नजदीकी गांव गलोटी में पहुंचे। उन्होंने पुलवामा हमले के शहीद जैमल सिंह के परिजनों के साथ दु:ख साझा कर हमदर्दी जाहिर की।
विज्ञापन
3 of 5
अभिनेता सोनू सूद
सोनू सूद देर शाम अपनी बहन मालविका सच्चर व बहनोई गौतम सच्चर सहित शहीद के पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिजनों के साथ सांत्वना व्यक्त की। साथ ही शहीद के पिता जसवंत सिंह व मां सुखबिंदर कौर और पत्नी सुखजीत कौर को डेढ़ लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
4 of 5
अभिनेता सोनू सूद
इस दौरान सोनू सूद ने शहीद के परिजनों से कहा कि उनका एक बेटा देश के लिए कुर्बान हो गया है, मगर वो उनके दूसरे बेटे हैं। अगर कभी भी उन्हें कोई दु:ख या तकलीफ हो तो बेझिझक होकर उनसे कहें।
इस मौके सोनू सूद के दोस्त एबी, डीएसपी रशपाल सिंह, नायब तहसीलदार मनिंदर सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे। गौरतलब है कि शहीद जैमल सिंह बीते दिनों पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए थे और वो ही बस को चला रहे थे।