फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो ये है शाहिद कपूर की फिटनेस का राज, ब्रेकअप और शादी पर खुलकर बोले, किए 5 बड़े खुलासे

Fri, 14 Jun 2019 03:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला
एक्टर शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिटनेस, ब्रेकअप और शादी पर खुलकर बात की। वहीं उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़े कई राज भी खोले, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 8
shahid kapoor - फोटो : social media
शाहिद कपूर चंडीगढ़ आए थे। अमर उजाला के पत्रकार से हुई खास बातचीत में एक्टर ने अपनी जिदंगी के कई बातें शेयर कीं। शाहिद ने कहा कि आज भी मुझे लोग पंकज कपूर के बेटे के नाम से ही जानते हैं। लोग पूछते हैं कि आपने अपने पापा से अभिनय के गुर सीखे हैं तो मेरा उनसे कहना है, मेरे पिता अभिनय की पूरी किताब हैं। वह मेरे लिए आदर्श हैं। उनकी बराबरी करने की कभी सोच नहीं सकता हूं।
विज्ञापन

3 of 8
Shahid Kapoor, Kiara Advani - फोटो : amar ujala
शाहिद कपूर ने कहा कि चंडीगढ़ उनके पसंदीदा शहरों में से एक है। मेरा परिवार पंजाब से है। जब कभी चंडीगढ़ और पंजाब आना होता है तो काफी खुशी होती है। मैं खुद पंजाबी हूं। डैड लुधियाना में रहे हैं। वह राधास्वामी हैं और उनके सास ससुर अमृतसर के पास डेरे में रहकर ही सेवा करते हैं। पत्नी मीरा से मुलाकात डेरा ब्यास में ही हुई थी। हम पति-पत्नी का वहां आना जाना लगा रहता है। वहां पर मन को काफी सुकून मिलता है। 

4 of 8
Shahid Kapoor - फोटो : amar ujala
शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्मों में अब बैकफुट का जमाना चला गया। क्रिकेट की तरह अब फिल्मों में भी फ्रंट फुट खेलने का समय आ चुका है। लोगों की सोच अब बदलने लगी है। दर्शक अब कुछ नया देखना चाहते हैं। मैंने पहले लव स्टोरी पर कई मूवी की। उसके बाद कमीने, हैदर, उड़ता पंजाब जैसी फिल्में कीं। वो फिल्में सबसे अलग थीं। इन मूवी को करने से मेरे अभिनय में निखार आया। लोगों ने मेरे अभिनय को स्वीकार किया।
विज्ञापन

5 of 8
shahid kapoor - फोटो : instagram
शाहिद ने कहा कि जिस फिल्म की स्टोरी मेरे दिल को छू जाए और समाज को कुछ न कुछ संदेश दे, उसे करने में मैं देरी नहीं करता। अगर कोई यह कहता है कि फिल्म बैनर की वजह से हिट हुई तो यह बात बिल्कुल बेबुनियाद है। पहले दौर था जब बैनर को ज्यादा तरजीह मिलती थी। अब बैनर से कोई फर्क नहीं पड़ता। आजकल जो स्टार बनते हैं वो असल में अपनी फिल्मों की सलेक्शन की वजह से बनते हैं।


 
विज्ञापन

6 of 8
shahid kapoor
शाहिद कपूर ने ब्रेकअप के दौरान हुए बुरे अनुभवों को भी शेयर किया। शाहिद ने बताया कि अब तक की जिंदगी में वह उस दौर से भी गुजर चुके हैं, जब दिल टूटा और तनाव का माहौल बन गया। ब्रेकअप के बाद इंसान खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है। शाहिद ने इस मुश्किल दौर से निकलने के रास्ते भी सुझाए। उन्होंने कहा कि नकारात्मक भावनाओं से उबरने का एक तरीका यह है कि आप अपने काम में पूरी तरह से जुट जाएं, जिससे आप खुद को संभाल सकेंगे।
विज्ञापन

7 of 8
shahid kapoor
शाहिद ने कहा कि जब बच्चों के साथ रहता हूं, तो वक्त का पता ही नहीं लगता। अकसर लोगों को कहते सुना है शादी के बाद जिंदगी थम जाती है। ऐसा नहीं है, बल्कि मैं शादी को खुद इंडोर्स करता हूं। शादी के बाद मेरी जिंदगी में अच्छा बदलाव आया। एक पिता होने के मायने पता लगे हैं। खास लम्हा होता है, जब अपने बेटे के साथ खेलता हूं। अच्छा और पॉजिटिव लगता है। मेरी बेटी अपनी मां से काफी जुड़ी हुई है।

 
विज्ञापन

8 of 8
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद ने कहा कि मैं शाकाहारी हूं। शराब को हाथ तक नहीं लगाता। ज्यादातर हेल्दी चीजें खाता हूं। शाकाहारी होने से एग्रेशन नहीं आता। दिल दिमाग शांत रहता है। शाकाहारी रहकर शांत बन सकते हैं। शाहिद ने बताया कि उनके खाने में हरी सब्जियां और फल विशेष तौर पर रहती हैं। मसल्स बढ़ाने के लिए शाहिद प्रोटीन सप्लीमेंट्स का प्रयोग करते हैं। दिन भर में वे पांच से छह बार खाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें