फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त ने खोला जिंदगी का राज- 'मेरी एक गलती ने सब छीन लिया था, बड़ा फैसला लेकर बचाया

Wed, 20 Feb 2019 09:07 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
संजय दत्त
एक्टर संजय दत्त ने अपनी जिंदगी का वो राज दुनिया को बताया, जिसके बारे में शायद ही लोग जानते हों। एक कार्यक्रम में शिकरत करने आए तो अभिनेता ने अपनी दास्तां युवाओं को बताई।
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में श्री श्री रविशंकर द्वारा ड्रग फ्री इंडिया अभियान की शुरुआत की गई है। इस मौके पर एक्टर संजय दत्त, कॉमेडियन कपिल शर्मा, सिंगर गुरदास मान और रैपर बादशाह मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए संजय दत्त ने कहा कि मेरी जिंदगी में एक बड़ी गलती की, नशा करना। मैंने नशे की लत के चलते निजी जीवन में बहुत कुछ खोया है। मैं बदहाली की कगार पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

3 of 6
ड्रग फ्री इंडिया अभियान
संजय दत्त ने कहा कि लेकिन जैसे हर किसी को एक मौका मिलता है, मुझे भी मिला और फिर मैंने सोच समझकर एक बड़ा फैसला लिया। मैं वो सही फैसला ले सका, जिससे मेरे जीवन की बदहाली खत्म हुई। उन्होंने कहा कि अब ड्रग फ्री इंडिया अभियान से जुड़ कर वह युवाओं को नशे की कुरीति की तरफ जाने से रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि समय रहते गलत व सही की पहचान करें।

4 of 6
ड्रग फ्री इंडिया अभियान
श्री श्री रवि शंकर ने कहा कि डिप्रेशन से बाहर आने के लिए नशा कोई हल नहीं है। वास्तविक नशा तो खुद की काबलियत और कला है। अंदरूनी संतोष से बढ़ कर दुनिया में कोई नशा नहीं है। अपने काम और करियर का जुनून इस कदर होना चाहिए कि नशे की जरूरत ही न रहे। हमारी संस्था युवाओं को सही रास्ता तलाशने और उनके माता-पिता को इन हालातों से जूझने में मदद करेगी। ड्रग फ्री इंडिया मुहिम को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
सिंगर गुरदास मान
पंजाबी गायकी का बाबा बोड़ कहे जाने वाले गुरदास मान ने ड्रग फ्री अभियान से जुड़ते हुए युवाओं से कहा कि शुरू में भले ही कोई समस्या बड़ी लगे, लेकिन समय के साथ हम उससे लड़ने और उस पर जीत हासिल करने के काबिल हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक दोस्त कला का माहिर होने के बावजूद नशे की जंग में हार कर बेवक्त दुनिया से चला गया। उन्होंने अपने गीतों के जरिए युवाओं में नशे के खिलाफ जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा
ड्रग फ्री इंडिया अभियान से जुड़ते हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने अंदाज में नशे को बीमारी बताते हुए युवाओं से आह्वान किया कि समय पर इसका इलाज कर लेना जरूरी है। कपिल ने युवाओं से कहा कि अपने और अपने परिवार की खातिर नशे को न कहना होगा, तभी पंजाब और देश के युवा दुनिया में अपना नाम रोशन कर पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें