फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा पर जावेद जाफरी का बयान और सिंगर के निधन सहित मनोरंजन जगत की ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 20 Feb 2019 08:41 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jaaved jaaferi - फोटो : social media
पुलवामा बयान पर जावेद जाफरी की सफाई
एक्टर जावेद जाफरी पुलवामा अटैक को लेकर की गई टिप्पणी के बाद निशाने पर आ गए हैं। जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि 'अगर मेरी राय दूसरों से अलग है तो इसका मतलब ये नहीं है कि मैं राष्ट्र विरोधी हूं। ऐसा कहना गलत है।' बता दें कि पुलवामा हमले के बाद जावेद जाफरी ने ट्वीट किया था कि 'वो खुद को जैश ए मोहम्मद कहते हैं... पैगम्बर के नाम के पीछे छिपना शर्म की बात है। उन सभी धार्मिक संगठनों और सरकारों पर शर्म आती है जो इस पर चुप्पी साधे हुए हैं।' उनके इस ट्वीट के बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

पढ़ें: पुलवामा अटैक: जावेद जाफरी ने 'जैश-ए-मोहम्मद' को लेकर दिया था ये बयान, अब मांगनी पड़ी माफी
विज्ञापन

2 of 5
pratik choudhury - फोटो : file photo
सिंगर प्रतीक चौधरी का निधन
गायक प्रतीक चौधरी का 55 साल की उम्र में निधन हो गया। प्रतीक मूलत: बंगाली फिल्मों में गाने गाते थे। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि मंगलवार शाम को प्रतीक चौधरी जब अपने ऑफिस में थे तब उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया। वो अपने पीछे पत्नी और बेटे को छोड़ गए हैं। प्रतीक की मुख्य फिल्मों की बात करें तो 'पातालघर' और 'एक जे अच्छे कन्या' है जिनसे उन्हें खास पहचान मिली।   

पढ़ें: दिल का दौरा पड़ने से मशहूर सिंगर प्रतीक चौधरी का निधन, शोक में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री
विज्ञापन

3 of 5
जिया खान - फोटो : self
जिया खान के जन्मदिन पर जानें कुछ किस्से 
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की खुदकुशी का मामला अभी भी अदालत में लटका हुआ है। एक्टर सूरज पंचोली को इस खुदकुशी के पीछे की सबसे बड़ी वजह माना जाता रहा है। ऐसे में इस दर्दनाक हादसे की गुत्थी सुलझते-सुलझते रह गई। दरअसल, आज जिया खान की छठवीं जयंती है। उनका जन्म 20 फरवरी 1988 को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था।

पढ़ें: जिया खान खुदकुशी की ये है पूरी हकीकत, आत्महत्या से एक दिन पहले BF सूरज के घर बिताए थे दो दिन

4 of 5
Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
'तारक मेहता..' की टीम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
पुलवामा अटैक का दर्द अभी भी देशवासियों के दिल में बरकरार है। ऐसे में टीवी के मशहूर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी स्टारकास्ट ने इस कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धाजंलि दी है। दरअसल, इस शो की कुछ तस्वीरें हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सामने आई हैं। इन तस्वीरों में शो की स्टारकास्ट हाथों में कैंडल लिए नजर आ रही है। इसमें शहीदों को श्रद्धाजंलि देने का दावा किया जा रहा है। 

पढ़ें: पुलवामा अटैक: मशहूर सीरियल 'तारक मेहता...के कलाकारों ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gully Boy film - फोटो : twitter
'गली ब्वॉय' से हैट्रिक लगाने जा रहे रणवीर सिंह 
रणवीर सिंह की गली ब्वॉय का बॉक्स ऑफिस पर अच्छे कलेक्शन का सिलसिला जारी है। शानदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म ने बीते 5 दिन में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। गली ब्वॉय को जोया अख्तर ने डायरेक्ट किया है।

पढ़ें: 'गली ब्वॉय' से हैट्रिक लगाने जा रहे रणवीर सिंह, 6 दिन में कलेक्शन रहा इतने करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें