क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में ऐसा एक्टर भी है, जिसे 'माचिस' ने 'हीरो' बना दिया? हैरान मत हों, इस एक्टर की नई फिल्म अभी रिलीज होने वाली है। सुरवीन हीरोइन है। देखिए, कौन है वो?
विज्ञापन
देखिए उस एक्टर को, जिसे 'माचिस' ने 'हीरो' बना दिया?
2 of 8
ये अभिनेता हैं जिम्मी शेरगिल। उन्होंने कभी फिल्म लाइन में आने का सपना तक नहीं देखा था। जिम्मी कहते हैं कि एक दिन मुंबई गया था तो 'माचिस' फिल्म में छोटा सा रोल करने का मौका मिला। इस छोटे से रोल ने इतनी चर्चा दिलाई कि फिल्म लाइन की ओर ही रुख हो गया और हीरो बन गया।
विज्ञापन
देखिए उस एक्टर को, जिसे 'माचिस' ने 'हीरो' बना दिया?
3 of 8
जिम्मी शेरगिल 10 जुलाई को रिलीज हो रही अपनी पंजाबी फिल्म 'हीरो-नाम याद रखीं' की प्रमोशन के सिलसिले में बठिंडा दौरे पर आए थे। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेज टाइम में मंच पर दी परफारमेंस ने ही बगैर किसी ट्रेनिंग के अभिनय जगत में कामयाबी के रास्ते खोले।
देखिए उस एक्टर को, जिसे 'माचिस' ने 'हीरो' बना दिया?
4 of 8
जिम्मी शेरगिल ने बताया कि फिल्म 'हीरो-नाम याद रखीं' के बाद दूसरी पंजाबी 'शरीक' भी रिलीज को तैयार है। जिम्मी बोले कि वह पंजाबी की सिर्फ चुनिंदा फिल्में ही करने को तरजीह देते हैं। उनके साथ काम करने वाली टीम उनकी पसंद अनुसार ही पंजाबी फिल्म बनाती है तो वह पंजाबी फिल्म करते हैं।
विज्ञापन
देखिए उस एक्टर को, जिसे 'माचिस' ने 'हीरो' बना दिया?
5 of 8
बॉलीवुड में शीघ्र ही निर्देशक निशीकांत कादम की फिल्म 'मदारी' शीघ्र ही दर्शकों के सामने होगी। इस पॉलिटिकल ड्रामा मूवी में वह इरफान खान के साथ मुख्य भूमिका में हैं। यही नहीं 10-12 अन्य बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग चल रही है, जिम्नके बारे में अभी कुछ बताना ठीक न होगा।
विज्ञापन
देखिए उस एक्टर को, जिसे 'माचिस' ने 'हीरो' बना दिया?
6 of 8
'साहिब, बीवी और गैंगस्टर' सीरिज के तीसरे भाग पर काम चल रहा है। फिल्म की कहानी तैयार हो रही है। ज्यों ही कहानी पूरी होगी, त्यों ही शूटिंग शुरू हो जाएगी। एक्टर से डायरेक्टर बनने के बारे में पूछे जाने पर जिम्मी बोले कि वह एक्टर हैं और एक्टर ही रहेंगे।
विज्ञापन
देखिए उस एक्टर को, जिसे 'माचिस' ने 'हीरो' बना दिया?
7 of 8
हालांकि जिम्मी शेरगिल अपने बॉलीवुड के सफर में अब तक अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान सरीखे अनेकों दिग्गज अदाकारों के साथ काम कर चुके हैं, मगर उनकी इच्छा सलमान खान और अजय देवगन के साथ कोई फिल्म करने की है।
देखिए उस एक्टर को, जिसे 'माचिस' ने 'हीरो' बना दिया?
8 of 8
जिम्मी की हीरोइन सुरवीन के बॉलीवुड में कई प्रोजेक्ट कतार में हैं। जिन्हें सुरवीन फिलहाल दर्शकों के सामने लीक नहीं करना चाहती, पर इतना जरुर बताती हैं कि शीघ्र ही आ रही फिल्म 'वेलकम बैक' में वह आइटम सांग करती दिखाई देंगी।