यूनिवर्सिटी हॉस्टल में 2 छात्र गुटों के बीच खूनी संघर्ष हुआ। खुलेआम एक दूसरे पर लाठियां और गंडासियां चलीं। कैंपस में दहशत। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चली गंडासियां, देखिए कैसे फैली दहशत?
2 of 7
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी हॉस्टल में छात्र के दो गुटों के बीच शुक्रवार सुबह नरहरी हॉस्टल में खूनी संघर्ष हुआ। इसके बाद हालात बेकाबू हो गए। हमलावरों ने तीन गाड़ियां तोड़ डालीं। दोनों तरफ से लाठियां और गंडासियां चलीं। बताया जाता है कि इनसो केयू अध्यक्ष सुरेंद्र नैन और इनसो राष्ट्रीय महासचिव जसविंद्र खैहरा के बीच किसी बात को लेकर केयू के अंग्रेजी विभाग के पास कहासुनी और बाद में हाथापाई हो गई।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चली गंडासियां, देखिए कैसे फैली दहशत?
3 of 7
इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे 50 से 60 युवक पांच गाड़ियों में नरहरि हॉस्टल में घुस गए। वह किसी युवक को तलाश रहे थे, लेकिन वह नहीं मिला। इस पर वह हॉस्टल के ए ब्लॉक में रूम नंबर 16 के छात्र राकेश से मारपीट करने लगे। वे सब गाड़ियों से भाग रहे थे, तभी केयू सिक्योरिटी की जिप्सी वहां पहुंच गई। इस दौरान आउट साइडरों की एक कार तो भाग निकली, लेकिन बाकी वहीं फंस गईं।
यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चली गंडासियां, देखिए कैसे फैली दहशत?
4 of 7
इसकी जानकारी होते ही पहले गुट के छात्रों ने मौके पर फंसीं तीन गाड़ियों पर हमला बोलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस पहले ही सभी हमलावर मौके से भाग निकले। लेकिन, इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस बारे में इनसो के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को देवीलाल हॉस्टल में सांसद चौटाला का कार्यक्रम था। वे इसकी तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चली गंडासियां, देखिए कैसे फैली दहशत?
5 of 7
इसी दौरान देवीलाल और नरहरि हॉस्टल के सामने संदीप नैन और उसके साथियों ने मेरे साथियों पर हमला कर दिया। इसमें हमारे एक साथी हरप्रीत सिंह के हाथ में चाकू लगा है। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया है। नरहरि हॉस्टल में जिस कमरे में शुक्रवार सुबह मारपीट और तोड़फोड़ हुई, वह कमरा केयू के लॉ विभाग के छात्र राकेश के नाम अलॉट है। वह कैथल का रहने वाला है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चली गंडासियां, देखिए कैसे फैली दहशत?
6 of 7
केयू के नरहरि हॉस्टल में कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड अमलोक सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह हॉस्टल के मेनगेट से करीब 50-60 युवक आए और हॉस्टल के ए ब्लॉक की तरफ चले गए। इसकी जानकारी मैंने तुरंत सिक्योरिटी को दी। इसके बाद मारपीट हो गई। प्रत्यक्षदर्शी नरहरि हॉस्टल के एक छात्र ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। मारपीट के समय केयू सिक्योरिटी की जिप्सी यहां मौजूद थी। उनके सामने ही गाड़ियों को तोड़ा गया।
यूनिवर्सिटी हॉस्टल में चली गंडासियां, देखिए कैसे फैली दहशत?
7 of 7
घटना के बाद पहुंचे केयूके थाना के एसएचओ ओमप्रकाश टीम सहित मौके पर पहुंचे। केयू के देवीलाल हॉस्टल के वार्डन डॉ. सीआर ड्रोलिया और केयू के ब्वॉयज होस्टल के चीफ वार्डन डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि उन्हें किसी भी हॉस्टल में सांसद चौटाला के कार्यक्रम की कोई सूचना नहीं है। इस संबंध में देवीलाल हॉस्टल के वार्डन से भी कोई जानकारी नहीं मिली है। उनके अनुसार केयू चीफ वार्डन को सांसद के कार्यक्रम के लिए किसी भी संगठन द्वार कोई लिखित में सूचना नहीं दी गई है।