फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नामचर्चा पर डेरा प्रेमी-सिख भिड़े, बहा खून

Mon, 17 Nov 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मक्खू (फिरोजपुर)
विज्ञापन
1 of 6
डेरा प्रेमियों और सिख जत्थेबंदियों के बीच रविवार को नामचर्चा को लेकर हुए विवाद में जमकर पथराव, तलवारें, लाठियां व गंडासे चले। जिसमें दोनों पक्षों के लगभग तीस लोग जख्मी हो गए, जबकि बारह गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को विभिन्न निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि यह नाम चर्चा गांव महमूद वाला में कुलवंत सिंह के घर पर होनी थी, लेकिन पुलिस ने डेरा प्रेमियों को रास्ते में गांव जोगेवाला में रोक लिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: नामचर्चा पर डेरा प्रेमी-सिख भिड़े, बहा खून

2 of 6
घटना मक्खू (फिरोजपुर) की है। गांव जोगेवाला में एक गुरुद्वारा था, डेरा प्रेमी वहीं बैठकर नाम चर्चा करने लगे, तभी विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को तितर-बितर करने के लिए पचास राउंड गोलियां हवा में चलाई। डेरा प्रेमी कुलवंत सिंह ने बताया कि मक्खू से दस किलोमीटर दूर मक्खू-जालंधर स्थित गांव महमूद वाला के सरकारी स्कूल में नाम चर्चा करवाई जानी थी। इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन से आज्ञा मांगी गई, लेकिन आज्ञा नहीं दी गई। जिस कारण नामचर्चा उसके घर पर रखी गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: नामचर्चा पर डेरा प्रेमी-सिख भिड़े, बहा खून

3 of 6
रविवार सुबह विभिन्न जगहों से डेरा प्रेमियों को आना था, कुछ उनके घर पहुंच चुके थे। जबकि पांच सौ का काफिला वाहनों से आ रहा था। पुलिस ने गांव जोगेवाला में रोक लिया। सभी डेरा प्रेमी शामे वाली बस्ती में बने गुरुद्वारे के पास बैठकर नाम चर्चा करने लगे। यह बात किसी ने गुरुद्वारे के लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे गांव में फैला दी। इसके बाद जत्थेबंदियां गुरुद्वारे में एकत्र होने लगीं। उस समय वहां पर पुलिस की संख्या कम थी।

तस्वीरें: नामचर्चा पर डेरा प्रेमी-सिख भिड़े, बहा खून

4 of 6
गुरुद्वारे में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति को भांपते हुए और पुलिस फोर्स वहां मंगवाई। लेकिन फोर्स के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों में टकराव हो गया। दोनों तरफ से पथराव, लाठियां, तलवारें व गंडासे चलने शुरू हो गए। बस्ती शामे वाली में चीख-पुकार की आवाजें गूंजने लगी। पुलिस वाले भी वहां से भागने लगे। जब और पुलिस वहां पहुंची तो मामले को शांत करवाया गया।
विज्ञापन

तस्वीरें: नामचर्चा पर डेरा प्रेमी-सिख भिड़े, बहा खून

5 of 6
मौके पर डीआईजी मुनीश कुमार व एसएसपी सुखवंत सिंह गिल पहुंच गए। दोनों पक्षों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हवा में लगभग पचास गोलियां चलाई। जिसके बाद माहौल शांत हुआ। शाम लगभग पांच बजे सिख जत्थेबंदियों ने कुलवंत सिंह के भाई की गांव जोगेवाला स्थित दुकान में आग लगा दी। दमदमी टकसाल के नेता अमरीक सिंह का कहना है कि पुलिस ने गुरुदारे के पास नामचर्चा करवाकर माहौल खराब किया है। इस घटना के लिए पुलिस जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: नामचर्चा पर डेरा प्रेमी-सिख भिड़े, बहा खून

6 of 6
डीआईजी मुनीश कुमार ने शाम तीन बजे डेरा प्रेमियों को समझाकर वहां से निकाला। उससे पहले पुलिस ने गुरुद्वारे को चारों तरफ से घेर लिया, ताकि कोई भी सिख जत्थेबंदी का सदस्य उनका पीछा कर हमला न बोले। गुरुद्वारे में सिख स्टूडेंट फेडरेशन, एक नूर खालसा, दमदमी टकसाल व अकाल दरबार के लोग बैठे थे। एसएसपी सुखवंत सिंह गिल का कहना है कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें