फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

Wed, 01 Apr 2015 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा में शहजादपुर-साहा मुख्य मार्ग पर आज ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि मिट्टी लदे डंपर से टक्कर के बाद बस में 7 लोगों की कब्र बन गई। देखिए, हादसे की खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

2 of 7
हादसा मंगलवार की सुबह शहजादपुर-साहा मुख्य मार्ग पर गांव रजपुरा के नजदीक हुआ। कॉलेज बस और मिट्टी लदे डंपर की टक्कर में दो छात्रों और 5 लेक्चरर की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण हादसे में छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाफ सहित 22 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

3 of 7
डंपर और बस में टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डंपर में लदी चिकनी मिट्टी बस में भर गई। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर इनमें से तीन शव निकाले।  हादसे में डंपर को इतना नुकसान नहीं हुआ, मगर कॉलेज बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बस के भीतर का दृश्य दर्दनाक था।

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

4 of 7
बस की सीटें उखड़ चुकी थी और मृतकों व घायलों के जूते और किताबें बस के भीतर और बाहर बिखरी पड़ी थी। भीषण हादसे में छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाफ सहित 22 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभीर हालत में चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया, जबकि 17 अन्य अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

5 of 7
मृतकों में नारायणगढ़ के नजदीक एसआरएम कॉलेज, भूरेवाला और देवी दयाल कॉलेज मौली के छात्र व लेक्चरर हैं। दोनों कॉलेज एक ही रूट पर है, इसलिए छात्र व स्टाफ देवी दयाल कॉलेज की बस में सवार होकर कॉलेज पहुंचते थे। मंगलवार सुबह बस में करीब 30 छात्र-छात्राएं और लेक्चरर मौजूद थे। इनमें से दो छात्र व पांच लेक्चरर की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

6 of 7
मृत छात्र व लेक्चररों के शव और खून से लथपथ छात्रों को देखकर कई प्रत्यक्षदर्शी भावुक हो गए। फिर भी वे हिम्मत कर कराह रहे घायलों के सहारा देते रहे। हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों व मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। कई परिजन तो शव देखकर होश खो बैठे। डंपर और बस में टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि डंपर में लदी चिकनी मिट्टी बस में भर गई। ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर इनमें से तीन शव निकाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा, बस में बनी 7 लोगों की 'कब्र'

7 of 7
मृतकों में टैगोर गार्डन कैंट निवासी विपिन, बहबलपुर निवासी परविन्द्र सिंह, सौंडा निवासी केसर सिंह, मानव चौक अंबाला सिटी निवासी दीपक शर्मा व डिफेंस एन्क्लेव अंबाला कैंट निवासी आमिर खान शामिल हैं। ये सभी एसआरएम कॉलेज, भूरेवाला तथा देवी दयाल कालेज, मौली में लेक्चरर थे। इनके अतिरिक्त गणेश विहार अंबाला कैंट निवासी छात्र मनीष कुमार व महेशनगर, अंबाला छावनी निवासी अंकित गुप्ता की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें