फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लड डोनेशन कैंपः लोगों में दिखा गजब का जोश, 47 ने किया रक्तदान

Sat, 11 Jun 2016 05:26 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
अमर उजाला फाउंडेशन के ब्लड डोनेशन कैंप में गजब का जोश देखने को मिला। 18 से 58 साल की आयु वर्ग के लोग रक्तदान करने पहुंचे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
शिव सेना पंजाब,युवा ब्राह्मण सभा और नवयुवा क्लब के सहयोग से मोहाली फेज एक में स्थित शास्त्री माडल स्कूल में आयोजित इस शिविर में पंजाब स्वास्थ्य विभाग की टीम डाक्टरों और तकनीशियन व पैरा मैडिकल स्टाफ साथ पहुंची थी। शिविर में खूनदान करने के लिए 70 से अधिक लोग पहुंचे थे, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से मेडिकल स्टाफ की टीम ने चेकअप में केवल 47 लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए चयनित किया। कैंप में मोहाली जिला के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा के लोगों ने भी रक्तदान किया।

 
विज्ञापन

3 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
शिविर में शिव सेना पंजाब के उपाध्यक्ष अमित गर्ग, ब्राह्मण सभा के प्रधान एवं एमआईए मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, युवा ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विवेक कृष्ण जोशी, महासचिव विशाल शंकर, कोषाध्यक्ष परमिंदर शर्मा, चेयरमैन प्रदीप पप्पी, नवनीत शर्मा, रमन सैली, सत्यम शर्मा, मनीश शंकर, आशु भारद्वाज, नवीन बक्शी, नवयुवा क्लब के प्रधान एवं पार्षद अरुण शर्मा, रमन थरेजा, प्रवीण शर्मा, सोनू, मनदीप, साहिल, अजय कुमार, पुष्कर मौजूद रहे।

4 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
शास्त्री माडल स्कूल संचालक रामलाल सेवक, प्रिंसीपल आर बाला, प्रबंधक रजनीश कुमार, पार्षद अशोक झा, सोच सेवा समिति के प्रधान अतुल शर्मा, युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष परमदीप सिंह बैदवान, ब्लाक कांग्रेस के प्रधान इंद्रजीत सिंह खोखर, कुलविंदर सिंह मस्तगढ़, पुडा कर्मचारी यूनियन के कंवीनर बलजिंदर सिंह बिल्ला, गौ ग्रास सेवा समिति के संजय गुप्ता, गऊशाला के संचालक भूपिंदर शर्मा इत्यादि भी कैंप में शिरकत करने पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
अमर उजाला फाउंडेशन के खूनदान कैंप में दो महिलाओं ने पति के संग खूनदान कर इस महादान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इनमें शास्त्री माडल स्कूल की प्रिंसीपल आर बाला और उनके पति रजनीश कुमार तथा टीचर श्रृति जोशी उनके पति मनु जोशी ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

6 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
हरियाणा के घरौंडा में सैंट्रल बैंक के कर्मचारी विक्रम सिंह और शिक्षा विभाग में कार्यरत उनके भाई संजीव सिंह ने भी रक्तदान किया। संजीव सिंह ने बताया कि वह और उनका छोटा भाई विक्रम सिंह पिछले कई वर्षो से हर साल खूनदान करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका रक्त किसी के जीवन के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा।
विज्ञापन

7 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
खरड़ से रक्तदान करने पहुंचे बिजेंद्र सिंह पहले भी आठ बार रक्तदान कर चुके हैं, लेकिन शनिवार को जब उन्होंने अखबार में रक्तदान शिविर के बारे में पढ़ा तो वह मोहाली में आयोजित इस शिविर में खूनदान करने पहुंचे।

8 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
नितीश कुमार के मुताबिक वह इससे पहले दो बार खूनदान दे चुका है। समाज सेवा के लिए इससे अच्छा और क्या कार्य हो सकता है कि हमारी रगों में चलने वाला खून दूसरे के जीवन रक्षक बन सके। रक्तदान के लिए नितीश में काफी जोश दिखा।

9 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
युवा ब्राह्मण सभा के कोषाध्यक्ष परमिंद्र शर्मा ने अपनी संस्था के अन्य सदस्यों के साथ शिविर में भाग लिया और रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के लिए भी रक्तदान करना लाभकारी है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ऐसे कार्यो के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

 

10 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
लुधियाना के कोहाड़ा से रक्तदान करने आये नवीन कुमार ने कहा कि उन्हें खूनदान करके काफी संतोष मिलता है। वह अपने सर्कल के लोगों को भी रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं,ताकि इन लोगों को भी वही खुशी मिल सके,जो रक्तदान करके मुझे स्वयं को मिलती है।

11 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान में ऐसे कई लोगों ने रक्तदान किया,जो पहले भी कई-कई बार रक्तदान कर चुके हैं, इन्हीं में रमन सैली भी शामिल है। रमन सैली ने आज 16 वीं बार रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि अखबार में आज के शिविर की जानकारी मिलने पर वह यहां रक्तदान करने पहुंचे।

12 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
नवयुवा क्लब के मनदीप सिंह ने आज चौथी बार रक्तदान किया। मनदीप सिंह ने बताया कि उनका संगठन समाज सेवा के कार्य को बढ़ावा देने का कार्य कर रहा है। फाउंडेशन ने समाजसेवा के लिए जो बीड़ा उठाया है,वह काबिलेतारीफ है।

13 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
आज रक्तदान करने वालों में नगर पार्षद अशोक झा के पुत्र अनिल झा सबसे छोटी आयु के युवा रहे। रक्तदान शिविर शुरु होते ही अनिल झा शास्त्री स्कूल में पहुंचे और अपना रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने बताया कि वह पहली बार रक्तदान कर रहे हैं।

14 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
58 वर्षीय मोहाली के पार्षद आरपी शर्मा ने आज 20 वीं बार रक्तदान किया है। मोहाली में तीन बार पार्षद चुने जा चुके आरपी शर्मा ने कहा कि समाजसेवा में इससे बड़ा और कोई कार्य हो ही नहीं सकता,क्योंकि खूनदान करने वाले लोगों का जज्बा ही किसी को संकट के हालात से बाहर निकालने में सक्षम होता है।
विज्ञापन

15 of 15
अमर उजाला का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : विशाल शंकर
बिजनेसमैन जसबीर सिंह ने आज पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करने के बाद अपने विचार सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि आज अखबार प्रकाशित रक्तदान करने की अपील से प्रेरित होकर वह पहली बार खूनदान करने पहुंचे हैं। उन्हें गर्व है कि वह इस महादान कार्यक्रम के हिस्सा बन सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें