फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों के लिए उमड़े लोग, 163 ने किया रक्तदान, देखिए तस्वीरें

Fri, 10 Jun 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
अग्रवाल सभा मनीमाजरा और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित प्रथम रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
कैंप में 163 लोगों ने रक्तदान किया। उत्साह इतना ज्यादा था कि कैंप शुरू होने से पहले ही रक्तदानी पहुंचने लगे थे। कुछ पहली बार रक्तदान करने आए थे। उन्होंने शपथ ली कि वे हर छह महीने के बाद रक्तदान जरूर करेंगे।
विज्ञापन

3 of 7
अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
कैंप में मुख्य अतिथि के तौर पर नगर निगम के कमिश्नर बी पुरुषार्था पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। पुरुषार्था ने अग्रवाल सभा मनीमाजरा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्हें आज पता चला कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में संस्थाएं कितना अच्छा काम कर रही हैं। रक्तदान कर लोगों की जिंदगी बचा रहे हैं। इससे बड़ा कोई समाजिक कार्य नहीं हो सकता। समाज को विकसित बनाने में अग्रवाल सभा मनीमाजरा का काफी महत्व है।

4 of 7
अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर कमिश्नर ने कहा कि अग्रवाल सभा ने कई सारी समस्याएं और मांगे रखी हैं, जिस पर अच्छी तरह से विचार कर जल्द से जल्द कोई समाधान निकालने की कोशिश होगी। अग्रवाल सभा मनीमाजरा के चेयरमैन रोहताश गुप्ता, प्रधान पवन सिंगला, महासचिव राजेश अग्रवाल, कैशियर वीरेंद्र बंसल काका कैशियर, सीनियर वाइस चैयरमैन संजीव गोयल, होम सेक्रेटरी एलएन मित्तल, एडवाइजर बीके मित्तल, मामू गोयल ने सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया।
विज्ञापन

5 of 7
अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
कैंप में पार्षद देशराज गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रधान चितरंजन चंचल का जोरदार स्वागत किया गया। इसके अलावा शहर के अन्य समानित अतिथियों का भी सम्मान किया गया। कैंप में श्री शिव कांवड़ संस्था महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट व श्री ओंकार दास मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रक्तदानियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

6 of 7
अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
चैयरमैन सुभाष गुप्ता ने अपने साथियों के साथ रक्तदानियों को मोमेंटो और गिफ्ट दिए। इसके अलावा संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के प्रधान ओमप्रकाश बुद्धिराजा, वार्ड प्रधान प्रदीप ढागरा, प्रवीण गुप्ता, चैयरमैन नरेश कुमार पन्ना, जनरल सेक्रेटरी स्वर्ण सिंह, आल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना, चेयरमैन सुभाष धीमान, उपप्रधान जीएस भोला, नीलकंठ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राजकुमार गर्ग, गायत्री परिवार ट्रस्ट के पंचकूला प्रधान सुरेंद्र सिंह तोमर व चंडीगढ़ प्रधान उमाशंकर, यूको बैंक के जोनल हेड यूसी सक्सेना ने रक्तदानियों का हौसला बढ़ाया और कैंप में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अमर उजाला फाउंडेशन का ब्लड डोनेशन कैंप - फोटो : अमर उजाला
मनीमाजरा के रहने वाले कुलदीप सोनी सबसे पहले कैंप में पहुंचे थे। कुलदीप के दोनों पैर खराब हैं। इसके बावजूद ब्लड देने सबसे पहले पहुंचे। उन्हें देखकर दूसरे साथियों का हौसला बढ़ा। कैंप में अग्रवाल मनीमाजरा सभा के पदाधिकारियों ने रक्तदान किया। माढ़ीवाला टाउन से आए नीरज वर्मा भी अपने दस साथियों के साथ कैंप में पहुंचे हुए थे। कैंप की समाप्ति पर अग्रवाल सभा मनीमाजरा के पदािधकारियों ने पीजीआई ब्लड बैंक की टीम को सम्मानित किया और उनका आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें