फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: तेज धमाके के बाद हवा में ऐसे लटक गया बिजली का खंभा, कई घर भी ढहे

Tue, 13 Jun 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Sunam Blast
एक तेज धमाके के बाद बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मरों के साथ कई घर भी ढह गए। देखिए यकीं नहीं होगा... 
विज्ञापन

2 of 6
blast
घटना पंजाब के सुनाम की है, जहां नीलोवाल रोड पर स्थित पटाखों के गोदाम में सोमवार की शाम दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई। वहीं आसपास की कई इमारतें ढह गईं। बिजली के खंबे व ट्रांसफार्मरों के परखचे उड गए। हादसे में 24  लोग गंभीर रूप से घायल हो गएऔर एक मवेशी की मौत हो गई। कई टीमें मलबा हटाने के काम में लगी रहीं। आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि मलबे में लोग दबे हो सकते हैं।     
विज्ञापन

3 of 6
blast
सोमवार की शाम को नीलोवाल रोड पर स्थित पटाखों के गोदाम में दो जोरदार धमाके हुए। धमाकों की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आसपास के रिहायशी इलाकों में भारी तबाही मच गई और कई फैक्टरियों की इमारतें धराशायी हो गईं। करीब आधा दर्जन घरों के लोग इस हादसे की चपेट में आकरघायल हो गए हैं। भयभीत लोग अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल आए। 

4 of 6
blast
सूत्रों के मुताबिक गोदाम में पटाखों के भंडारण के अलावा भारी मात्रा में पोटाश भी रखा था। बताया जाता है कि इसी पोटाश ने भारी तबाही मचाई है। सड़क पर जा रहे वाहन तक धमाके की चपेट में आ गए। तीन बाइक खिलौनों की तरह टूट गई। कई सौ मीटर तक मलबा फैल गया।  हादसे की चपेट में आए बीस घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से तीन को पटियाला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
blast
  फैक्टरी के बगल में रह रही बुजुर्ग कौशल्या ने लोगों के समक्ष उसके बेटे को मलबे से निकालने की गुहार लगाई। बुजुर्ग महिला को आशंका है कि उसका बेटा हादसे के वक्त घर के आसपास घूम रहा था। अब उसका बेटा कहीं भी दिखाई नहीं दे रहा है। उसने कहा कि हादसे में उसकी एक भैंस मर गई और सारा घर टूट गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
blast
हादसे की जानकारी मिलते ही डीसी संगरूर, एसएसपी व सिविल सर्जन समेत कई अधिकारी पहुंचे। पुलिस की कई टुकड़ियों व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व जेसीबी समेत कर्मियों मोरचा संभाला। डीसी विर्क ने कहा कि हादसे की चपेट में आए लोगों की हर संभव मदद की कोशिश की जा रही है। यहां से कुछ केमिकल मिले हैं। इस संबंध में माहिरों की राय ली जा रही है। वहीं एसएसपी सिद्धू ने कहा कि गोदाम में पटाखे रखे जाते थे या फिर यहां पटाखे बनाए जाते थे, यह जांच का विषय है और जांच के बाद सच सामने आएगा।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें