फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, अमित शाह से सामने सीएम के बारे में क्या बोल गया एक भाजपाई

Thu, 03 Aug 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Amit Shah in Haryana
अमित शाह के तीन दिवसीय दौरे के पहले ही दिन एक भाजपाई ने सीएम के बारे में क्या बोल दिया, आप खुद पढ़िए।
विज्ञापन

2 of 10
Amit Shah in Haryana
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रोहतक के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। शाह ने दोपहर 12.54 बजे पहली मीटिंग तिलियार लेक के कन्वेंशन हाल में ली। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी के 375 सदस्यों के साथ नगर निगमों में भाजपा के मेयर, बोर्डों के चेयरमैन, पूर्व विधायक और मंत्री मौजूद रहे। 
विज्ञापन

3 of 10
Amit Shah in Haryana
बैठक शुरु होने से पहले ही अमित शाह ने साफ लहजे में कहा कि कोई भी व्यक्तिगत आरोप न लगाए। केवल सकारात्मक सुझाव दे लेकिन...

4 of 10
Amit Shah in Haryana
मीटिंग में एक पदाधिकारी ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास की धारणा सही है, लेकिन सरकार को एक करोड़ की जगह 124 करोड़ मध्य व निम्न वर्ग के लोगों के विकास पर फोकस करना चाहिए, ताकि सामाजिक और आर्थिक स्तर ऊपर उठ सके।
विज्ञापन

5 of 10
Amit Shah in Haryana
तभी मीटिंग में एक पदाधिकारी ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ईमानदार हैं, लेकिन वे कार्यकर्ताओं को कम समय देते हैं, जबकि दूसरे पदाधिकारी ने कहा कि भ्रष्टाचार कम हुआ है, लेकिन खत्म नहीं हुआ।
विज्ञापन

6 of 10
Amit Shah in Haryana
मीटिंग के बाद बाहर कई पदाधिकारियों ने बताया कि बैठक में बात उठी की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदार हैं। सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता के अच्छे परिणाम आए हैं, लेकिन नौकरशाही हावी रहती है। 
विज्ञापन

7 of 10
Amit Shah in Haryana
आम लोगों के काम लटके रहते हैं। सरकार को नौकरशाही की लगाम कसने की जरूरत है, ताकि आम आदमी को बदलाव महसूस हो। दूसरा कई जगह पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। कई मंत्रियों को खास लोगों ने घेरा रखा है।

8 of 10
Amit Shah in Haryana
दक्षिण हरियाणा ने पूरा साथ दिया, अब पानी दें
नांगल चौधरी से आए एक पदाधिकारी ने कहा कि साल 2014 के विधानसभा चुनाव में दक्षिण हरियाणा ने खुलकर भाजपा का साथ दिया। अब राजस्थान से लगती सीमा तक दक्षिण हरियाणा को पानी उपलब्ध कराया जाए। इसी बीच युवा भाजपा नेता ने कहा कि भिवानी में उनके इलाके तक पानी तो पहुंच गया है। अब रेतीली मिट्टी में फसल उगाने की तकनीक उपलब्ध कराई जाए।

9 of 10
Amit Shah in Haryana
सांसी समाज का उत्पीड़न रोका जाए
मीटिंग में एक पदाधिकारी ने कहा कि प्रदेश के अंदर पुलिस कोई भी चोरी, डकैती व लूटपाट होते ही सबसे पहले सांसी समाज के लोगों से पूछताछ करने पहुंच जाती है, जबकि समाज का आजादी की लड़ाई में अहम योगदान रहा है। ऐसे में उत्पीड़न रोका जाए।
विज्ञापन

10 of 10
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : amar ujala
गोपनीयता के लिए सुरक्षाकर्मी भी निकाले बाहर
मीटिंग शुरू होते ही मीडिया को बाहर कर दिया गया। साथ ही शाह और सीएम के एक-एक सुरक्षाकर्मी को छोड़कर सभी को बाहर निकाल दिया गया। इससे पहले राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल ने एक-एक पदाधिकारी के पास जाकर उनका हालचाल पूछा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें