फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ 'फ्रॉड', देखिए कैसे हुआ यह सबकुछ

Thu, 03 Aug 2017 10:32 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 13
Google
16 साल के छात्र को सलाना 1.44 करोड़ के पैकेज को गूगल ने फेक बताया है। तो क्या हर्षित के साथ 'फ्रॉड' हुआ है? 
विज्ञापन

2 of 13
Google
दरअसल, चंडीगढ़ के सेक्टर-33 स्थित सरकारी स्कूल से 12वीं के छात्र हर्षित को गूगल में 1.44 करोड़ सालाना पैकेज पर नौकरी मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन

3 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
गूगल ने ऐसे किसी भी प्रपोजल से जहां साफ इंकार किया है, वहीं स्कूल प्रिंसिपल इंद्रा बेनीवाल ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। इतना ही नहीं, हर्षित का मोबाइल भी बंद है।

4 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
तो अब सवाल उठता है कि ये सब क्यों और कैसे हुआ? गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-33 के प्रिंसिपल बेनीवाल ने बताया कि 15 दिन पहले हर्षित ने अपने आईटी के टीचर्स को बताया कि उसका चयन गूगल में हो गया है।
विज्ञापन

5 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
प्रिंसिपल के अनुसार हर्षित ने सभी को मिठाई भी खिला दी। इसके बाद टीचर्स ने प्रिंसिपल को यह बात बताई। प्रिंसिपल ने उनसे पूरी बात लिखकर लाने को कहा।
विज्ञापन

6 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
टीचर्स ने एक खबर के रूप में पूरी कहानी लिखकर प्रिंसिपल को दे दी। प्रिंसिपल ने यह बात एक लेटर में लिखकर चंडीगढ़ ऐजुकेशन डिपार्टमेंट के पीआरओ को भेज दी।
विज्ञापन

7 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
पीआरओ ने मीडिया को इसकी खबर रिलीज कर दी और यह चर्चा का विषय बन गई। हर जगह ऐसी खबरें प्रकाशित हो गईं कि गूगल ने 16 साल के छात्र को 1.44 करोड़ का सलाना पैकेज ऑफर किया है।

8 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
खबर फैलने के बाद मीडिया ने पीआरओ से कहा कि गूगल की तरफ से ऑफर लेटर की एक कापी दे दीजिए। हर्षित से ऑफर लेटर की कापी मांगी गई तो वह लेटर की कापी देकर चला गया।

9 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
इस लेटर की कापी मीडिया की तरफ से गूगल को भेजी गई तो गूगल की अधिकारियों ने कहा कि यह तो फर्जी है। गूगल ने कहा कि हमने तो ऐसा कोई ऑफर नहीं किया है।

10 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड!
यूटी के डायरेक्टर स्कूल एजूकेशन ने भी इस मामले में संबंधित स्कूल से रिपोर्ट तलब की है।

11 of 13
गूगल
बता दें कि यूटी शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति जारी कर दावा किया था कि गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 33 से 12 वीं पास छात्र हर्षित को गूगल ने चयनित कर 1.44 करोड़ के सालाना पैकेज पर नौकरी का प्रस्ताव दिया है।

12 of 13
Google Search
विज्ञप्ति में दावा था कि चयन 29 जुलाई को किया गया था। अब जहां शिक्षा विभाग स्कूल की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ते हुए रिपोर्ट तलब करने की बात कर रहा है, वहीं स्कूल ने चुप्पी साधी हुई है।
विज्ञापन

13 of 13
गूगल में नौकरी के नाम पर हर्षित के साथ फ्रॉड! - फोटो : फाइल फोटो
आखिरी लोकेशन गुड़गांव में थी
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हर्षित के मोबाइल की आखिरी लोकेशन गुड़गांव में थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। गुड़गांव में हर्षित की लोकेशन आने का तो यही मतलब है कि वह गूगल के गुड़गांव स्थित सेंटर में गया होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें