भाजपा में प्रधान पद रखने वाले नेताओं के दिन आजकल कुछ खास अच्छे नहीं चल रहे। अब एक और नेता बड़ी मुश्किल में फंस गए है, देखिए
विज्ञापन
2 of 8
प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की करतूत से भाजपा असहज
बेटे द्वारा एक युवती से कथित छेड़छाड़ के आरोपों के बाद चारों तरफ से हमले झेल रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बाद अब नगर परिषद फतेहाबाद के प्रधान व बीजेपी नेता दर्शन नागपाल भी एक मामले में फंस गए हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Fatehabad news
ये था मामला
फतेहाबाद के थाना रोड़ निवासी अरूण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके चाचा नवीन कुमार की शनिवार सांय अचानक तबियत खराब हो गई थी जिसके बद उनके परिजन उन्हें लेकर भट्टू रोड़ के डा. सिवाच नर्सिंग होम पहुंचे। डा. सिवाच ने देखकर बताया कि उनके चाचा को हार्टअटैक आया है और इन्हें ताऊ देवीलाल मार्किट में डा. संजय बंसल के पास लेकर जाना चाहिए।
4 of 8
Fatehabad news
इसके बाद परिजन उनको एंबुलैंस में डालकर ताऊ देवीलाल मार्किट में लेकर जा रहे थे तो बीच में लाल बत्ती के पास उनकी एंबुलैंस नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल की गाड़ी से थोड़ा सा टच हो गई थी। मरीज की तबियत बहुत ज्यादा खराब होने के चलते एंबुलैंस चालक ने गाड़ी नहीं रोकी लेकिन आरोप है कि ताऊ देवीलाल मार्किट से पहले नप प्रधान की गाड़ी के चालक ने गाड़ी उनकी एंबुलैंस के आगे लगाकर उनका रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
5 of 8
Fatehabad news
परिजनों के मुताबिक गाड़ी में उस समय दर्शन नागपाल भी मौजूद थे लेकिन उन्होंने भी एक ना सुनी। परिजनों का ये भी आरोप है कि जब मानमनौव्वल करने के बाद वो मरीज को डाक्टर के पास लेकर पहुंचे तो डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि डाक्टर ने उन्हें कहा कि अगर वे मरीज को दस मिनट पहले ले आते तो शायद उसे बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
6 of 8
Fatehabad news
इस पर परिजन भड़क गए और उन्होंने नगर परिषद प्रधान के खिलाफ हंगामा शुरु कर दिया और थाने में लिखित शिकायत देकर नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। हालांकि समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। जिस एंबुलैंस का रास्ता नगर परिषद प्रधान की गाड़ी ने रोका था, उसमें ले जाए जा रहे मरीज की मौत होने के बाद ये मामला उछला था।
विज्ञापन
7 of 8
Fatehabad news
एंबुलैंस ने मेरी गाड़ी को पीछे टक्कर मार दी थी जिसके बाद पुराने बस स्टैंड पर रूके जरूर थे लेकिन एंबुलैंस में मरीज होने के कारण एंबुलैंस को एक मिनट भी नहीं रोका।
दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद ।