फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ड्राईवर के इस बॉक्सर बेटे से मिलिए, ओलंपिक मेडल के साथ जीता दिल

Sat, 29 Oct 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
ओलपिंक में भारत को बॉक्सिंग में पहला पदक जिताने वाले इस बॉक्सर से मिलिए। देखिए, इसके फर्श से अर्श तक पहुंचने का सफर।
विज्ञापन

2 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
ये बॉक्सर हैं विजेंद्र सिंह। बॉक्सिंग में भारत के नाम को अंतरराष्ट्रीय ख्याति दिलाने वाले विजेंद्र सिंह आज 31 साल के हो गए हैं। 29 अक्टूबर, 1985 में हरियाणा के भिवानी में जन्में विजेंद्र के पिता महिपाल सिंह बेनीवाल हरियाणा रोडवेज़ में बस ड्राईवर हैं। उनकी मां गृहणी हैं। विजेंद्र बेहद निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से जुड़े हैं।
विज्ञापन

3 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंद्र सिंह ने अपनी शुरुआती पढाई भिवानी से ही पूरी की है। उन्होंने भिवानी के कॉलेज से स्नातक की पढाई की। विजेंद्र सिंह को कॉलेज के दिनों से ही मुक्केबाजी और कुश्ती का शौक था, वह इसकी प्रैक्टिस भिवानी बॉक्सिंग क्लब में करते थे। उन्होंने कोचिंग का प्रशिक्षण भारतीय बॉक्सिंग कोच गुरबक्श सिंह संधू से लिया हैं।

4 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंद्र को छोटे से ही बॉक्सिंग का बहुत शौक था। विजेंद्र और उनके भाई अकसर दोनों आपस में मिलकर बॉक्सिंग किया करते थे। दोनों भाई घर में ही बॉक्सिंग बैग बनाकर उससे बॉक्सिंग किया करते थे। वे बैग में फर्निचर की दुकान से इक्ट्ठा लकड़ी के टुकड़ों को भरकर बॉक्सिंग करते थे। विजेंद्र सिंह ने देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं।
विज्ञापन

5 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंद्र सिंह पहले भारतीय बॉक्सर थे जिन्होंने बॉक्सिंग में देश को पहला पदक दिलाया था। उन्होंने बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। बॉक्सिंग में भारत का नाम रोशन करने वाले विजेन्द्र सिंह पहले जिमनास्टिक करते थे। मगर एक बार सेलेक्शन के समय रिजेक्ट होने के बाद उन्होंने फ्रस्टेशन में जिमनास्टिक से नाता तोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंदर ने 2004 के एथेंस समर ओलंपिक्स और 2006 के कामनवेल्थ गेम्स में भी हिस्सा लिया। 2006 में दोहा में हुए एशियन गेम्स में कजाखस्तान के बख्तियार अर्तायेव के खिलाफ सेमीफाइनल हारने के बाद ब्रोंज मेडल जीता। 2008 के बीजिंग ओलंपिक्स में क्वार्टरफाइनल में इक्वेडोर के कार्लोस गोंगोरा को 9-4 से हराकर ब्रोंज जीता।
विज्ञापन

7 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विजेंदर को खेल क्षेत्र में भारत के सर्वोच्च अवार्ड राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड और भारत के चौथे नागरिक सर्वोच्च सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया। 2009 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (AIBA)ने विजेंदर को अपने वार्षिक मिडिलवेट केटेगरी की सूचि में 2800 पॉइंट के साथ टॉप बॉक्सर घोषित किया। 

8 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
बाक्सर विजेंदर की पर्सनल लाइफ भी किसी बॉलीवुड स्टोरी से कम नहीं। 2008 में ओलिंपिक मेडल जीतने पर गांव का ये लड़का अचानक सेलिब्रिटी बन गया था। 17 मई, 2011 को विजेंदर ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रही अर्चना सिंह को हमसफर बनाया। अर्चना दिल्ली की रहने वाली हैं और सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं।

9 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
विवादों में भी रहे: विजेंदर उस समय विवादों में रहे, जब 2013 में पंजाब पुलिस ने अर्जुन पुरस्‍कार प्राप्‍त खिलाड़ी जगदीश सिंह उर्फ भोला के घर से 130 करोड़ रुपये की 26 किलो हेरोइन बरामद किया था। तस्कर अनूप सिंह ने दावा किया था कि विजेंदर सिंह और उनके दोस्त राम सिंह ने कई मर्तबा हेरोइन खरीदी थी।

10 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
बॉलीवुड में भी आजमाए हाथ: बाक्सर विजेंदर ने बॉलीवुड फिल्म फगली में एक्टर अक्षय कुमार के साथ काम किया है। फिल्म में वह एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में थे। बॉक्सर होने के अलावा विजेंदर हरियाणा पुलिस में डीएसपी भी हैं। उनके प्रोफेशनल बॉक्सिंग में आने को लेकर भी काफी विवाद हो चुका है।

11 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
29 जून 2015 को विजेंदर सिंह ने अपने करियर को अलविदा कहा। उसके बाद उन्होंने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की। 10 अक्टूबर 2015 को पहले प्रोफेशनल बॉक्सिंग मैच में सोनि व्हिटिंग को पराजित किया था। 7 नवम्बर को डबलिन के नेशनल स्टेडियम में उन्होंने पहले राउंड में ब्रिटिश बॉक्सर डीन गील्लें को नॉक किया था।
विज्ञापन

12 of 12
प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह
टेक्निकल नाकआउट से विजेंदर ने समेट ह्युसेंओव को पराजित किया। 21 मार्च 2016 को सिंह ने तीसरे राउंड में हंगरी के एलेग्जेंडर होर्वाथ को पराजित किया। इसके बाद 30 अप्रैल को फ्रेंच बॉक्सर मटियो रोएर को पराजित किया था। 16 जुलाई को उन्होंने आस्ट्रेलिया के प्रोफेश्नर मुक्केबाज कैरी होप को पराजित किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें