फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे हुआ वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म, रोमांचक है कहानी

Tue, 01 Nov 2016 09:29 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म
शादी हो या खास मौका। पटियाला पैग का जिक्र जरूर होगा। क्या आप जानते हैं कि वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म कैसे हुआ?। देखिए, पूरा सच।
विज्ञापन

2 of 8
वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म
'पटियाला पैग' 1920 में पटियाला के महाराजा भूपिंदर सिंह की देन है। ब्रिटिश एकादश से हुए क्रिकेट मुकाबले में महाराजा ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। इस मैच की पार्टी में 'पटियाला पैग' का जन्म हुआ।
 
विज्ञापन

3 of 8
वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म
बहुत कम लोग जानते होंगे कि भारत में महाराजा राजिंदर सिंह के कारण क्रिकेट का खेल शुरू हुआ। महाराजा राजिंदर सिंह की इस खेल में गहरी रूचि थी। 

4 of 8
वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म
इसलिए वो पटियाला में विश्व के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ियों को बुलाते थे ताकि लोगों को क्रिकेट में प्रशिक्षण एवं नई तकनीकों से लैस किया जा सके।
 
विज्ञापन

5 of 8
वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म
उनके बाद परंपरा को आगे बढ़ाया, महाराजा भूपिंदर सिंह ने। उन्होंने इंग्लैंड में भारत एकादश की तरफ से वर्ष 1911-12 में अनाधिकारिक टैस्ट मैच खेले। वहां से लौटने के बाद क्रिकेट उनका शौक बन गया। उन्होंने रोड्स, न्यूमैन, रॉबिन्सन जैसे महान खिलाड़ियों को पटियाला में आमंत्रित भी किया।
विज्ञापन

6 of 8
d
वर्ष 1920 में अंबाला छावनी में डगलस एकादश के विरूद्ध खेलते हुए महाराजा ने 242 रनों की लंबी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 16 छक्के और 14 चौके लगाए। उस मैदान पर ही दोनों टीमों के लिए लजीज़ रात्रि-भोज की व्यवस्था की गई थी।
 
विज्ञापन

7 of 8
वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म
कहा जाता है कि अपनी विशाल पारी से महाराजा इतने खुश थे कि उन्होंने स्वयं ही गिलासों में व्हिस्की डाल कर पार्टी की शुरुआत कर दी। गिलास में शराब की मात्रा करीब दुगनी थी। जब कर्नल डगलस को चीयर्स कहने के लिए गिलास दी गई तो उन्होंने उत्सुकतावश महाराजा से उस पैग के बारे में पूछा।
 
विज्ञापन

8 of 8
वर्ल्ड फेमस 'पटियाला पैग' का जन्म
महाराजा हंसते हुए बोले, ‘आप पटियाला में हैं मेरे मेहमान, टोस्ट के साथ 'पटियाला पैग' से कम कुछ भी नहीं चलेगा।’ फिर दोनों ने हंसते हुए शोरगुल के बीच एक ही घूंट में अपना गिलास खाली कर दिया। तब से विभिन्न आयोजनों पर हर शाही मेहमान को पटियाला पैग अनिवार्य रूप से परोसे जाने की परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें