हास्य कलाकार बिन्नू ढिल्लो ने ऐसी गेंद डाली कि सूफी सिंगर हंसराज हंस के बेटे एक्टर युवराज हंस की गिल्लियां ही बिखर गई।
विज्ञापन
देखिए, कॉमेडियन ने बिखेरी 'युवराज' की गिल्लियां
2 of 7
सेंट जोंस हाई स्कूल सेक्टर-26 के क्रिकेट ग्राउंड में वीरवार दोपहर बाद चार बजे यह सीन था सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग की तैयारियों में जुटी ‘पंजाब के शेर’ के अभ्यास मैच का।
विज्ञापन
देखिए, कॉमेडियन ने बिखेरी 'युवराज' की गिल्लियां
3 of 7
यह टीम सीसीएल में नई शामिल हुई है। टीम का मैच 28 मार्च को सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई की टीम से होगा। यह मुकाबला टी-20 होगा और दोनों टीमों में पॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे शामिल होंगे।
देखिए, कॉमेडियन ने बिखेरी 'युवराज' की गिल्लियां
4 of 7
अभ्यास के दौरान पंजाब टीम से गायक हंसराज हंस के बेटे एक्टर नवराज हंस और युवराज हंस के अलावा बिन्नू ढिल्लो ने अभ्यास सत्र में मैदान पर जमकर चौके-छक्के जमाए।
विज्ञापन
देखिए, कॉमेडियन ने बिखेरी 'युवराज' की गिल्लियां
5 of 7
पंजाब के शेर टीम के ऑल राउंडर नवराज हंस ने बताया कि मुझे बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक था, लेकिन शुरू में शोहरत न होने के कारण इस मुकाम को हासिल नहीं कर पाया, लेकिन मैं क्रिकेट से कभी भी दूर नहीं हुआ।
विज्ञापन
देखिए, कॉमेडियन ने बिखेरी 'युवराज' की गिल्लियां
6 of 7
नवराज बताते हैं कि पंजाब में जिला स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जब सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग शुरू हुई तो जितने पैसे मेरे गल्ले में जमा थे, उससे पंजाब के शेर टीम खरीद ली। मकसद था पंजाब के कलाकार भी इस लीग में अपने जौहर दिखा सकें। टीम की कमान एक्टर सोनू सूद के हाथ में होगी।
नवराज हंस ने बताया कि क्रिकेट की दुनिया में सचिन जैसा कोई खिलाड़ी नहीं हो सकता। वर्ल्ड कप पर उन्होंने कहा कि इंडिया टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। नवराज ने कहा कि जब वह किसी फिल्म की शूटिंग पर होते हैं और इंडिया का मैच चल रहा होता है तो वह हर ओवर का स्कोर अपने साथियों से अपडेट लेते हैं।