फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीतिश कुमार ने दिया सत्ता का ऐसा गुरूमंत्र, शराब के शौकीन रोएंगे

Mon, 26 Sep 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 8
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने सत्ता का ऐसा गुरूमंत्र दिया है, जो शराब के शौकिनों को बिल्कुल भी रास नहीं आएगा। आखिर ऐसा क्या बोले जान लीजिए।
विज्ञापन

2 of 8
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के करनाल में ताऊ देवीलाल की 103वीं जंयती पर आयोजित सद्भावना व सम्मान रैली में पहुंचे बिहार के सीएम नीतिश कुमार शराबबंदी पर खुलकर बोले। नीतीश कुमार ने कहा कि इनेलो को चाहिए कि व प्रदेश में शराब बंदी का माहौल बनाए, इसके बड़े सकारात्मक परिणाम आएंगे। अगर शराब बंदी हो गई तो अपने आप ही सौहार्द पैदा और सांप्रदायिक विवाद खत्म हो जाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 8
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
नीतिश कुमार ने कहा कि ताऊ के आदर्शों पर चलकर इनेलो कार्यकर्ता संकल्प लें कि हमें समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं है। जो तोड़ने वाले हैं, उनको बाहर का रास्ता दिखाना है। कार्यक्रम में नितीश कुमार ने चौ देवी लाल को किसान व् गरीब का मसीहा बताते हुए कहा की चौ देवी लाल जैसे नेताओं के आदर्शों पर चलकर ही आज बिहार आगे बढ़ रहा है। 

4 of 8
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
रैली को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने केंद्र सरकार व पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। किसानों की दुर्दशा व आत्महत्याओं की घटना को लेकर उन्होंने भाजपा को कोसा। साथ ही यह भी आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की नई बातों व टैक्नालाजी की बातों में मत आना। 
विज्ञापन

5 of 8
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
जीएम फसलों के नाम पर उन्होंने कहा कि फिलहाल कृषि में बीजों के जेनेटिक बदलाव की बात की जा रही है, लेकिन ये गलत है और यही निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। पहले बीटी काटन को लेकर भी ऐसा ही कहा गया था, लेकिन अब कितनी बीमारियां हैं इसमें। इसके परिणाम भी घातक ही होंगे? 
विज्ञापन

6 of 8
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
नीतिश कुमार ने सवाल किया कि सरसों व बैंगन में जेनेटिक बदलाव की क्या जरूरत है? इनके अलावा जेडीयू जनता दल यू के रार्ष्टीय महासचिव केसी त्यागी, जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव आरपी सिंह, पूर्व सांसद संतोष भारतीय समेत अन्य नेताओं ने रैली संबोधित किया। वहीं, इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव ब्रज शर्मा व जिलाध्यक्ष यशवीर राणा ने मेहमानों का हरी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

7 of 8
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश के जेल जाने के बाद पार्टी की कमान संभाल अभय सिंह चौटाला ने ताऊ देवीलाल की 103वीं जंयती पर मंच से तीसरे मोर्चे की पेशकश की। करनाल के सेक्टर 32-33 ग्राउंड में आयोजित सद्भावना व सम्मान रैली में पहुंचे बिहार के सीएम नीतिश कुमार ने जहां इस पेशकश पर चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन

8 of 8
Tau Devi Lal's 103rd birth anniversary - फोटो : अमर उजाला
वहीं हालांकि, नीतिश कुमार ने तीसरे मोर्चे को लेकर कोई पत्ते नहीं खोले। इससे पहले, मंच पर पहुंचे बिहार के सीएम नीतिश कुमार व शिवपाल सिंह यादव ने ताऊ देवीलाल की प्रतिमा व डा. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही ताऊ देवीलाल पर लिखी डा. अजय सिंह चौटाला की पुस्तक का विमोचन भी किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें