पहले अपने डांस से, फिर विवादों से और अब बिग बॉस में जाकर सुर्खियां बटोरने वाली सपना चौधरी बिना मेकअप के कैसी दिखतीं है, इन तस्वीरों में देखिए। यकीं नही होगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
सपना चौधरी
बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाने वाली हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी को उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
3 of 6
सपना चौधरी
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी।
4 of 6
सपना चौधरी
इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया। इसी करियर की बदौलत सपना ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की।
विज्ञापन
5 of 6
सपना चौधरी
पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज सपना एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है।
सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।