बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट बनकर सनसनी फैलाने वाली सिंगर डांसर सपना चौधरी की काफी तस्वीरें ऐसी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। देखिए ऐसी ही 15 अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 15
डांसर सपना चौधरी
- फोटो : amar ujala
बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाने वाली हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी को उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
3 of 15
सपना चौधरी
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 18 साल थी।
4 of 15
सपना चौधरी का नया डांस वीडियो वायरल
इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया। इसी करियर की बदौलत सपना ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की।
विज्ञापन
5 of 15
sapna chaudhary
पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज सपना एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है।
विज्ञापन
6 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई।
विज्ञापन
7 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती।
8 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
सपना का युवाओं में ऐसा क्रेज था कि जब भी उन्हें किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है तो लोग दूसरे कलाकारों को न सुनकर सपना को स्टेज पर बुलाए जाने की जिद्द करते हैं। पानीपत में एक सरकारी कार्यक्रम में तो एक कैबिनेट मंत्री तक को सुनने से लोगों से इनकार कर दिया था।
9 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
इस मशहूरियत के बीच अपने ही एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे।
10 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है। रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई।
11 of 15
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी की अनदेखी तस्वीरें
- फोटो : Facebook
मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
12 of 15
सपना चौधरी
शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।
13 of 15
सपना चौधरी
वही रागिनी विवाद में केज दर्ज होने के बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
14 of 15
सपना चौधरी
इसके बाद सपना चौधरी ने गुड़गांव की अदालत में जमानत याचिका दायर की, लेकिन वह खारिज हो गई। फिर सपना ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन कई बार उन्हें राहत नहीं दी गई। आखिरकार उन्हें जमानत मिल ही गई।