12 साल की उम्र में पिता को खो दिया, फिर अपने दम पर परिवार को पाला और आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती है, जानिए सपना चौधरी कैसे पहुंची बिग बॉस तक।
विज्ञापन
2 of 14
हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी
बिग बॉस 11 में पहुंचकर सनसनी फैलाने वाली हरियाणवी सिंगर डांसर सपना चौधरी को उनके गानों और डांस ने सुपरहिट बनाया। वहीं एक गाने ने उन्हें जहर खाने पर मजबूर कर दिया। लेकिन इस दौर ने उन्हें लोकप्रियता की ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। सपना चौधरी जहां भी परफॉर्म करती हैं, अपने बोल्ड डांस से महफिल लूट लेती हैं। लेकिन सपना चौधरी हिलाकर रख देने वाली सनसनी कैसे बनी, पढ़िए उनके संघर्ष की कहानी...
विज्ञापन
3 of 14
सपना चौधरी
- फोटो : SELF
25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक जिले के कस्बा नजफगढ़ में सपना चौधरी का जन्म हुआ। शुरुआती शिक्षा रोहतक से की। पिता रोहतक में ही एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में जब पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम चौधरी और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई। घर चलाने के लिए सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को करियर बना लिया।
4 of 14
sapna chaudhary
इसी करियर की बदौलत सपना ने घरवालों को पाला, बड़ी बहन की शादी की। पहला प्रोग्राम 10 दिसंबर 2012 को जब कैथल जिले के पुंडरी में हुआ, पर बदले में कुछ नहीं मिला। फिर अगले प्रोग्राम में 3100 रुपए मिले थे। वो दौर ऐसा था कि महीने में 30 से 35 प्रोग्राम करती, तब जाकर घर का गुजारा होता। आज सपना एक ही प्रोग्राम से लाखों रुपये कमाती है। इतना समय भी नहीं होता कि आराम से खा सके और सो सके।
विज्ञापन
5 of 14
सपना चौधरी का नया डांस वीडियो वायरल
सपना को उसके पहने गाने ने ही सुपरस्टार बना दिया था। गाने के बोल थे 'सॉलिड बॉडी'। एक गाने की बदौलत सपना कुछ ही दिनों में हरियाणा में ही नहीं बल्कि यूपी, राजस्थान, दिल्ली व पंजाब में भी फेमस हो गई। वक्त के साथ-साथ सपना ने सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं और उनके लाखों फॉलोअर्स हो गए। लोगों में वे इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनका प्रोग्राम देखने के लिए हरियाणा में लोग बेकाबू हो जाते थे। कई मर्तबा तो भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को लाठियां तक भांजनी पड़ती।
विज्ञापन
6 of 14
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी
सपना की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्हें कई प्रोग्राम में सिर्फ इसलिए बुलाया जाता था ताकि बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम देखने पहुंचे। सपना का युवाओं में ऐसा क्रेज था कि जब भी उन्हें किसी कार्यक्रम में बुलाया जाता है तो लोग दूसरे कलाकारों को न सुनकर सपना को स्टेज पर बुलाए जाने की जिद्द करते हैं। पानीपत में एक सरकारी कार्यक्रम में तो एक कैबिनेट मंत्री तक को सुनने से लोगों से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
7 of 14
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
इसी तरह बहादुरगढ़ में भी एक कार्यक्रम में सपना को देखने और सुनने वालों में इतना क्रेज था कि लोग कार्यक्रम स्थल के आसपास घरों की छतों पर चढ़े हुए थे। सपना अगर चालीस किलोमीटर दूर के गांव में आई हों तो भी लोग बाइक, स्कूटर या रोडवेज से उस गांव पहुंच जाते हैं। अस्सी साल के बूढ़ों तक में सपना का क्रेज है। जब सपना को बुलाया जाता है, तो पंडाल में बैठने की जगह भी नहीं मिलती। आज सपना नाम एक ब्रैंड बन गया है।
8 of 14
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
इस मशहूरियत के बीच अपने ही एक कार्यक्रम में गाई एक रागनी ने उन्हें विवादों में ला दिया। 17 फरवरी 2016 को गुड़गांव के चक्करपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने रागनी 'बिगड़ग्या' गाई थी। इस रागिनी के जरिए उन्होंने दलितों पर सवाल उठाए थे और जातिसूचक शब्द बोले थे। इस पर दलित समाज बिगड़ गया और कहा गया कि गीत के माध्यम से उन्होंने पूरी जाति को ‘बावला’ कहकर अपमानित किया है।
9 of 14
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
रागनी के बोलों पर आपत्ति जताते हुए हिसार में डोगरान मोहल्ला स्थित चौकी में बहुजन आजाद मोर्चा ने शिकायत दर्ज कराई। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष संजय चौहान ने बताया कि सपना ने गीत के माध्यम से दलित कौम का अपमान किया है। गायिका का यह गीत यू-ट्यूब पर अपलोड भी किया गया है। चौहान ने बताया कि वे स्वयं उसी जाति से संबंध रखते हैं, जिस जाति का अपमान किया गया है। इसके बाद सपना चौधरी के खिलाफ गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज की गई।
10 of 14
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
शिकायत सामाजिक संगठन निगाहें के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवाब सतपाल तंवर ने की थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए सपना और उनकी मंडली के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित आईपीसी की धारा 34 के तहत केस दर्ज किया गया। साथ ही जांच के लिए एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया। ये सब होने के बाद हरियाणवी म्यूजिक कम्पनी मोर म्यूजिक ने डांसर और कलाकार सपना चौधरी से नाता तोड़ लिया।
11 of 14
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
मोर म्यूजिक कम्पनी के संचालक राजेश मोर ने ऐलान कर दिया कि सपना चौधरी से उनकी कम्पनी का कोई ताल्लुक नहीं है। कम्पनी ने अब मोर म्यूजिक के गानों पर सपना चौधरी के डांस करने पर भी बैन लगा दिया है। उनका कहना है कि सपना चौधरी अगर उनके गानों पर पब्लिक के सामने पैसा कमाने के लिए परफोरमेंस देगी तो कम्पनी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेगी।
12 of 14
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
वही रागिनी विवाद में केज दर्ज होने के बाद फेसबुक पर सपना के खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। रोज आ रहे कमेंट्स से सपना चौधरी इतनी आहत हुई कि उन्होंने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालांकि जान बच गई, लेकिन कई दिन तक सपना को आईसीयू में रहना पड़ा। इस दौरान भी लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ।
13 of 14
हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी का बोल्ड डांस
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई। मीडिया से बात करते हुए सपना के दिल का दर्द बाहर निकला। सपना ने कहा कि सोशल मीडिया में उनके बारे में हर रोज अश्लील मैसेज पोस्ट किए जा रहे थे। सपना ने बताया कि लाइव प्रोग्राम के दौरान भी कई बार सरेआम अश्लील हरकतें हो रहीं थी। उन कार्यक्रमों की कुछ वीडियो उनके सुसाइड अटेम्प्ट के बाद सोशल मीडिया और यूट्यूब पर वायरल हो रहे हैं। इसमें उनके बारे में आपत्तिजनक बातें भी कही जा रही हैं।
इसके बाद सपना चौधरी ने गुड़गांव की अदालत में जमानत याचिका दायर की, लेकिन वह खारिज हो गई। फिर सपना ने पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन कई बार उन्हें राहत नहीं दी गई। आखिरकार उन्हें जमानत मिल ही गई। इसके बाद जून 2017 में रागिनी विवाद में हुई एफआईआर रद्द करने के लिए सपना चौधरी ने हाईकोर्ट में अपील की। मामला अभी विचाराधीन है।