नेशनल हाईवे पर बहालगढ़ के पास बवाल करने के लिए भारी मात्रा में हथियार जमीन में दबाकर रखे गए थे। देखिए
विज्ञापन
2 of 10
Ram Rahim
बवाल करने का षड्यंत्र रच रहे डेरा प्रेमियों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। हाईवे को जाम करने व उत्पात मचाने की साजिश रच रहे चार डेरा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बहालगढ़ के नामचर्चा घर में सर्च अभियान के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है।
विज्ञापन
3 of 10
Ram Rahim
यहां से पुलिस ने लाठी, डंडे, जेली, दराती व गंडासियां बरामद की। सभी हथियार नामचर्चा घर परिसर में जमीन के अंदर दबाए गए थे। इतना ही नहीं नामचर्चा घर में सैकड़ों खाली बोतल भी मिली हैं। पुलिस का दावा है कि बोतलों से पेट्रोल बम बनाए जाने की आशंका है।
4 of 10
Ram Rahim
हथियार जीटी रोड पर उपद्रव मचाने के लिए जमा किए गए थे। डेरा प्रमुख को दोषी करार किए जाने से एक दिन पहले ही यह हथियार छुपाकर रखे गए थे। बाद में इस नामचर्चा घर पर पुलिस की निगरानी बढ़ाए जाने के चलते आरोपी कुछ गलत करने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
5 of 10
ram rahim
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन ने सोनीपत को एक बार फिर जलने से बचा लिया गया। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार डेरा समर्थकों पर राजद्रोह सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
6 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह को 25 अगस्त को दोषी करार दिया गया था। इस पर डेरा समर्थकों ने जमकर बवाल किया था। इस बवाल के बाद हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख की संपत्ति को सील कर नुकसान की भरपाई का आदेश दिया था। इसी आदेश के तहत पुलिस ने बहालगढ़ स्थित नामचर्चा घर को भी सील कर दिया था। रविवार को पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि नामचर्चा घर में हथियार हो सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर राई में रह रहे सत्यवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद खुलासा हुआ कि जमीन में हथियार दबाकर रखे गए हैं। साथ ही पता लगा कि हाईवे पर उपद्रव का षड्यंत्र रचा गया है। जिस पर पुलिस ने सोमवार सुबह ही नामचर्चा घर के पास खेत में खुदाई शुरू करवा दी। वहां से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया।
8 of 10
राम रहीम
- फोटो : SELF
ये हथियार किए बरामद
पुलिस ने जमीन में दबाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए है। पुलिस ने वहां से 30 लाठियां, 66 डंडे, 9 गंडासी, 12 दरांती, 1 दाव व 12 जेली बरामद की। सभी को खेत की मेढ के पास दबाया गया था।
9 of 10
Ram Rahim Rape case verdict
भारी मात्रा में शराब की खाली बोतल
पुलिस ने डेरा परिसर के अंदर बोरे में भरकर रखी गई शराब की खाली बोतल भी बरामद की है। इनकी संख्या 100 से भी अधिक है। आशंका है कि इनका प्रयोग पेट्रोल बम बनाने के लिए किया जाना था। जिससे भारी मात्रा में नुकसान किया जा सकता।
पुलिस को नामचर्चा घर में उपद्रव का षड्यंत्र रचने व हथियार छिपाए जाने की खुफिया सूचना मिली थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर डेरा समर्थक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि नामचर्चा परिसर में हथियार दबाए गए हैं। पुलिस ने हथियार बरामद कर चार डेरा प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वहां से खाली बोतल बरामद की है। जिनका प्रयोग किस लिए किया जाना था इसका पता लगाया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ राजद्रोह सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। शांति भंग करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
डीके भारद्वाज, एएसपी, सोनीपत।