फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM से अब 2500 निकाल सकते लोग, पर बड़ा नेगेटिव प्वाइंट आया सामने

Mon, 14 Nov 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम पर लगी लोगों की लाइन।
लोगों की परेशानी देखते हुए सरकार ने एटीएम से पैसे निकालने की लिमिट 2500 रुपये तो कर दी है, लेकिन इसका बड़ा नेगेटिव प्वाइंट सामने आया है। जानिए क्या?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम पर कतार
दरअसल, मोदी सरकार ने 500 और 1000 का नोट बंद करने के साथ ही 2000 का नया नोट जारी किया है। ये नया नोट अभी तक बैंकों में ही मिल रहा था। अब लोगों में ये चर्चा चल रही है कि 2500 निकालते वक्त अगर एटीएम से 2000 का नोट निकल आया तो वे क्या करेंगे?
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम पर लगी लंबी कतार
लोगों की इस टेंशन की वजह है 2000 के नए नोट का बाजार में न चलना। ऐसा इसलिए है, क्योंकि दुकानदारों के पास 2000 के नोट के बदले खुले पैसे देने के लिए नहीं है। ऐसे में लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है।

4 of 5
atm
दूसरी ओर, दो हजार के नोट को लेकर एक दूसरी समस्या इसकी पहचान न होना भी है। नकली नोट में बाजार में देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में नोट असली है या नकली, कैसे पहचाना जाए। कई दुकानदार इस तरह की बात भी करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी भीड़।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों नोटबंदी ने देश को हिला कर रखा हुआ है। पुराने नोट बंद करके नए नोट चलाने के बाद लोगों को एटीएम से दो हजार रुपये निकालने की इजाजत मिली तो कुछ आराम हुआ, लेकिन 2500 ​निकालने की लिमिट ने फिर से लोगों को परेशान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें