फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी क्या बात हुई, कि सलमान खान ने जोड़ लिए सपना चौधरी के आगे हाथ

Tue, 03 Oct 2017 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
Sapna Chaudhary
हरियाणा की डांसर सपना चौधरी, जिनके फैन अब सलमान खान भी हो गए है। देखिए क्यों उन्होने सपना के आगे हाथ जोड़ लिए...
विज्ञापन

2 of 10
Sapna Chaudhary
दरअसल, बिग बॉस के घर में रविवार रात 18 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई। इनमें से फैंस को सबसे ज्यादा जिस कंटेस्टेंट का इंतजार था वो थीं हरियाणा की डांसर सपना चौधरी। सलमान खान ने खुद बताया कि जब सपना ऑडिशन देने आई थीं तो हर कोई सपना के साथ सेल्फी लेना चाहता था।
विज्ञापन

3 of 10
Sapna Chaudhary
सलमान ने बताया कि सपना जैसी फैन फॉलोइंग किसी कंटेस्टेंट की नहीं थी। इस शो में सपना ने पहली बार सलमान खान के साथ डांस भी किया। सलमान की बातों से लग रहा था कि वो सपना से काफी इंप्रेस हैं।

4 of 10
Sapna Chaudhary
जब पड़ोसी ने सपना से पूछा कि आप पैसे लेकर डांस करती हैं तो सलमान ने तुरंत कहा कि तो क्या हम आर्टिस्ट बिना पैसे लिए ही नाचे। डांस के बाद सलमान खान ने सपना चौधरी से उनकी जिंदगी के बारे में कई सवाल किए। सलमान ने सपना चौधरी से उनके जहर खाने की बात भी पूछी।
विज्ञापन

5 of 10
Big Boss 11
तब सपना ने कहा, 'मैंने जहर खा लिया था कि उस दौरान जो कुछ हो रहा था उसे मैं झेल नहीं पा रही थी। लोगों ने मेरे बारे में बहुत सारी गलत बातें कहीं। लेकिन मैंने अब सबकी बातें सुननी बंद कर दीं।'
विज्ञापन

6 of 10
सपना चौधरी
बता दें कि रागिनी विवाद के चलते सपना चौधरी सुसाइड की कोशिश कर चुकी हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था।  लेकिन उनके चाहने वालों की दुआओं ने उन्हें बचा लिया। इस किस्से के बाद वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ती चली गई कि आज वे बिग बॉस की कंटेस्टेंट हैं।
विज्ञापन

7 of 10
सपना चौधरी
12 साल की उम्र में पिता के गुजर जाने के बाद सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को अपना करियर बना लिया। तभी से सपना अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अपने दम पर ही उन्होंने परिवार को पाला, बड़ी बहन की शादी की।

8 of 10
सपना चौधरी
बॉलीवुड हसीनाओं के प्रोग्राम में लोगों को पागल होते कई बार देखा होगा। लेकिन सपना चौधरी सिर्फ एक गायिका हैं जो रागिनी सिंगर हैं और उन्हें देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ती है। लोग इन्हें सुनने देखने के लिए इतने पागल रहते हैं कि लाठीचार्ज तक हो जाता है।

9 of 10
- फोटो : File Photo
सपना चौधरी की सबसे खास बात ये है कि वो हमेशा सलवार कमीज में ही परफॉर्म करती हैं। आज तक हुए किसी भी कार्यक्रम में उन्हें इससे अलग ड्रेस में नहीं देखा गया। ये खासियत उन्हें सबसे अलग बनाती है।
विज्ञापन

10 of 10
सपना चौधरी - फोटो : File Photo
सपना चौधरी के बारे में बता दें कि इनके खिलाफ एक रागिनी विवाद में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं, हालांकि मामले में इन्हें जमानत मिल चुकी है। लेकिन विवाद अभी हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उसके बावजूद इनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें