फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

शादी का कार्ड देने गए युवकों की दर्दनाक मौत, लाशें भी काटकर निकालनी पड़ी (Pics)

Fri, 04 Nov 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
1 of 7
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
11 नवंबर को शादी थी, उसी का कार्ड देने जा रहे युवकों की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि लाशें काटकर निकालनी पड़ी। तस्वीरें

2 of 7
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
दिल्ली-पटियाला मार्ग पर गांव खटकड़ के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ढाबे के सामने खड़े ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक के पीछे घुस गाड़ी को ट्रैक्टर के माध्यम से बाहर निकाला और जिसके बाद युवकों की पहचान संभव हो पाई। 

3 of 7
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे में मरने वाला एक युवक जींद का है, जबकि दो युवक उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं। वहीं एक युवक हिसार का है। मरने वाले चारों युवक दोस्त थे और शादी का कार्ड बांटने के लिए उचाना गए थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचना दे दी। शवों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को हो पाएगा। मरने वाले चारों दोस्त दिल्ली में किसी निजी कंपनी में जॉब करते थे। 

4 of 7
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
बुधवार सुबह चारों दोस्त कार में सवार होकर कार्ड देने के लिए घर से निकले थे और शाम को उचाना की तरफ से कार्ड देकर वापस जींद आ रहे थे। जब वह गांव खटकड़ के निकट पहुंचे तो गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते अचानक अनियंत्रित हो गए। कंट्रोल नहीं होने पर एक ढाबे के बाहर खड़े ट्रक के पीछे के हिस्से में जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का आधे से ज्यादा हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। 

5 of 7
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
हादसा होते ही आसपास के लोगों ने गाड़ी में फंसे युवकों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके। इसके बाद में सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर की सहायता से गाड़ी को ट्रक के नीचे से निकाला, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। युवकों के मोबाइल में मिले नंबरों के आधार पर उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद युवकों के परिजन जींद के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन

6 of 7
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
परिजनों के अनुसार अर्बन एस्टेट निवासी कपिल, बुलंदशहर दिल्ली निवासी उत्तम, विवेक राय, आशीष चारों कई वर्ष पहले जींद के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था और उसके बाद इकठ्ठे ही दिल्ली में निजी कंपनी में जॉब करते थे। 11 नवंबर को उत्तम व एक दिसंबर को अर्बन एस्टेट निवासी कपिल की शादी थी। उत्तम के जींद में पढ़ा होने के चलते उसकी यहां पर जान पहचान हो गई थी और अपने दोस्तों को शादी का कार्ड देने के लिए यहां पर आया था। जहां पर हादसे का शिकार हो गए। 
विज्ञापन

7 of 7
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने बताया कि अर्बन एस्टेट निवासी कपिल की लगभग दो साल पहले बैंक पीओ के लिए चयन हो गया और पंजाब नैशनल बैंक में ज्वाइन भी कर लिया था। कपिल का चयन ओबीसी कोटे से हुआ था, लेकिन इसी दौरान अदालत ने जाटों के आरक्षण को रद्द कर दिया। कपिल का ओबीसी कोटे के चयन होने के कारण अदालत बैंक पीओ के लिए चयनित जाट जाति के युवाओं को नौकरी से बाहर कर दिया था। इसके कारण कपिल को भी बैंक पीओ की नौकरी से हाथा धोना पड़ा था। इसके बाद उसका बैंक क्लर्क के लिए चयन हुआ, लेकिन उसको भी ज्वाइन नहीं किया और तभी से दिल्ली में जॉब के साथ-साथ बैंक पीओ की तैयार कर रहा था।
Next
AU ऐप में पढ़ें