फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े मायने हैं पीएम मोदी-हुड्डा की मुलाकात के, देखिए दोनों के रिश्ते कैसे हैं?

Sun, 20 Aug 2017 09:56 AM IST
amarujala.com- Presented by: रिशु राज सिंह
विज्ञापन
1 of 10
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi
हरियाणा के पूर्व सीएम और कद्दावर जाट नेता भूपेंद्र हुड्डा ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात से कांग्रेस हाईकमान की नींद उड़ी हुई है, बड़ी वजह भी है। देखिए
विज्ञापन

2 of 10
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi
कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों के बीच संसद के सेंट्रल हाल में अकेले में बातचीत भी हुई। यह दावा किया है हुड्डा के करीबी माने जाते राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने। सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदल सकती है। 
विज्ञापन

3 of 10
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi
कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। दोनों के बीच संसद के सेंट्रल हाल में अकेले में बातचीत भी हुई। यह दावा किया है हुड्डा के करीबी माने जाते राई से कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने। सूत्रों के अनुसार यह मुलाकात प्रदेश के राजनीतिक समीकरण बदल सकती है। 

4 of 10
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi - फोटो : File Photo
बता दें मोदी और हुड्डा के बीच लम्बे समय से अच्छे रिश्ते रहे हैं। हुड्डा मोदी के खिलाफ ज्यादा बोलते कभी नहीं देखे गए। पिछले सप्ताह संसद के सेंट्रल हॉल में मोदी-हुड्डा के बीच पहली भेंट उस समय हुई जब मोदी सेंट्रल हॉल से गुजर रहे थे। 
विज्ञापन

5 of 10
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi - फोटो : File Photo
इसके साथ ही हरियाणा की राजनीति में तब और तूफ़ान मच गया जब कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने कहा कि यह मुलाकात केवल शिष्टाचार मुलाकात नहीं थी। इस बयान के साथ ही कई नेताओं की नींद उड़ गई। पिछले 10 दिन में दूसरी बार संसद के सेंट्रल हॉल में हुई इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi
भाजपा हाईकमान काफी लंबे समय से प्रदेश में मौजूदा हालात को देखते हुए किसी कद्दावर जाट नेता की तलाश कर रहा है और हुड्डा पर डोरे भी डाल रहा है। इसको देखते हुए भी पीएम व पूर्व सीएम की मुलाकात के राजनीतिक मायने हो सकते है और यह दोनों की राजनीतिक मुलाकात थी।
विज्ञापन

7 of 10
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi
कांग्रेस के सभी विधायक बार-बार पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी व प्रदेश प्रभारी कमलनाथ से मिले थे और उनके सामने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने की बात रखी थी। उसके बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा से खुद उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बात की थी और उस समय साफ हो गया था कि प्रदेश संगठन में बदलाव किया जा रहा है।

8 of 10
Bhupinder Singh Hooda meet PM Modi
इसके बावजूद बदलाव नहीं किया और हुड्डा कई बार साफ कर चुके है कि वह पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं, जो संगठन में बदलाव चाहते है। इसके बावजूद अशोक तंवर को नहीं हटाया जा रहा है और इस कारण भी पीएम व पूर्व सीएम की मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

9 of 10
राजनीतिक पंडितों का आकलन है कि बेशक दो नेताओं के बीच मुलाकात होना आम बात है, लेकिन जिस गर्मजोशी के साथ मोदी हुड्डा से मिले उसे देखते हुए इसे रुटीन की घटना नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

10 of 10
Bhupinder singh hooda
उधर माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान अब हुड्डा को ज्यादा दिन तक नजरअंदाज नहीं कर पायेगा और नजरअंदाज करेगा करेगा तो हुड्डा कुछ भी कर सकते हैं। मोदी मोदी के नारे भी लगा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो अगले चुनावों में भाजपा हरियाणा में 70 से ज्यादा सीटें जीत सकती है क्योंकि हुड्डा के पास कई विधायक अब भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें