फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: जब अपने हमशक्ल से मिले राहुल गांधी तो हो गए हैरान, आप भी जानें- कौन है यह शख्स?

Thu, 12 Jan 2023 06:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
फैसल चौधरी से मिलते राहुल गांधी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों पंजाब में है। लुधियाना के दोराहा से शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा समराला चौक पर रुकी। यात्रा में एक नौजवान आकर्षण का केंद्र बना था। इनका नाम फैसल चौधरी है। यह दिल्ली से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 5
लोगों के साथ फैसल चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैसल की शक्ल राहुल गांधी से मिलती है। फैसल ने दाढ़ी भी राहुल गांधी जैसी रखी है और उनका हंसने का स्टाइल भी राहुल गांधी जैसा था। इस कारण लोग भी फैसल को देखकर एक बार तो चौंक गए। जब राहुल गांधी फैसल से मिले तो वह भी एक बार हैरान हो गए। राहुल से मिलने के बाद सभी फैसल के साथ फोटो खिंचवाने में लगे रहे।
विज्ञापन

3 of 5
फैसल चौधरी। - फोटो : एएनआई
जब फैसल सुबह खन्ना से निकले तो सभी लोग हैरान हो गए कि राहुल गांधी अकेले कैसे चल पड़े? उनका सुरक्षा घेरा कहां है? जब लोगों को समझ आया कि फैसल राहुल के हमशक्ल हैं तो सभी ने फैसल को घेर लिया। सभी उनके साथ सेल्फी लेने लगे। लोगों का कहना है कि असल राहुल को सिर्फ दूर से देख सकते हैं लेकिन फैसल को हम गले भी मिल सकते हैं।

4 of 5
फैसल चौधरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैसल ने कहा कि उनकी शक्ल कुछ न कुछ राहुल गांधी जैसी है। इस कारण कई लोग धोखा खा जाते हैं। उन्होंने राहुल गांधी के साथ दिल्ली से यात्रा शुरू की थी। वह आज से पहले उनसे नहीं मिले थे। मिलने की इच्छा थी, जो पंजाब में पूरी हुई है। राहुल भी एक बार उन्हें देख हैरान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैसल ने राहुल से कुछ मिनट बात की और कहा कि राहुल काफी अच्छे इंसान हैं। वह लोगों का दर्द समझते हैं। वह भी राहुल गांधी के नक्शेकदम पर ही चल रहे हैं। बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों के मुद्दे और गरीबी तो बड़े मसले हैं लेकिन इसके साथ ही आपसी भाईचारा भी एक बड़ा मसला बन चुका है। जबसे देश में भाजपा की सरकार आई है, आपसी भाईचारा टूट रहा है। इसे जोड़ने के लिए ही राहुल गांधी निकले हैं और उनके पीछे-पीछे ही वह चल रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें