फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: पिता आर्मी में...स्थिति फर्श पर, नजरें अर्श पर

Wed, 22 Apr 2015 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 5
एक बेटी के हौंसले को सलाम। परिवार की स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन सपना आसमां छूने का है और सपना पूरा करने को जी-जान से जुटी हुई है।
Trending Videos
विज्ञापन

PICS: पिता आर्मी में...स्थिति फर्श पर, नजरें अर्श पर

2 of 5
ये बेटी है पंचकूला की 22 वर्षीय रेणू। पिता आर्मी में क्लर्क हैं। मां बीमार रहती है तो पिता की सेलरी उनकी दवाइयों में खर्च हो जाती। ऐसे में परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता, लेकिन रेणू ने हिम्मत नहीं छोड़ी।
विज्ञापन

PICS: पिता आर्मी में...स्थिति फर्श पर, नजरें अर्श पर

3 of 5
रेणू ने एक सहेली के सहयोग से ब्यूटीशियन का काम सीखा। आज वह खुद ब्यूटीशियन है और अपनी पढ़ाई का खर्चा उठा रही है। चुनौतियों का सामना करते हुए संघर्ष करने वाली रेणू की तमन्ना फैशन डिजाइनर बनने की है, जिसके लिए वह मेहनत भी कर रही है।

PICS: पिता आर्मी में...स्थिति फर्श पर, नजरें अर्श पर

4 of 5
हालात चाहे कितने भी विपरीत क्यों न रहे हों, रेणू ने इन्हें पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया। आठ साल से एक पार्लर में रेणू स्टाइलिश हेयर कट और ब्यूटी ट्रीटमेंट दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: पिता आर्मी में...स्थिति फर्श पर, नजरें अर्श पर

5 of 5
रेणू बताती हैं कि उसकी मां की तबीयत खराब होने की वजह से पढ़ाई पर असर पड़ा। इसी दौरान कैंसर की वजह से बड़ी बहन की मौत हो गई। कुछ दिन के लिए पढ़ाई प्रभावित हुई, लेकिन चुनौतियों का सामना करते हुए पढ़ाई के साथ आर्थिक तौर पर भी खुद को आत्मनिर्भर बनाए रखने के लिए काम करती रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें