जिंदगी को जलाती सिगरेट और असलहों की खेती पर टिका इंसान...। एक ओर शतरंज की बिसात पर राजकुमारी और दूसरी ओर अनंत संसार। पंजाब ललित कला अकादमी द्वारा आयोजित वार्षिक एग्जीबिशन में कला के यही अद्भुत रंग दिखे।
विज्ञापन
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
2 of 7
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने इस एग्जीबिशन में बेहतरीन कला का प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया। इस दौरान ललित कला अकादमी के चेयरमैन दीवान माना भी मौजूद रहे। पंजाब कला भवन सेक्टर-16 में आयोजित इस प्रदर्शनी में चरणजीत सिंह ने प्रोफेशनल कैटेगरी में खास इंस्टॉलेशन पेश किया।
विज्ञापन
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
3 of 7
इसमें चाकू और आर्टिफीशियल गुब्बारे की मदद से जिंदगी की कठिनाइयों को दिखाया गया। बताया गया कि कैसे संसार में हथियारों की फसल होने लगी है। यह ठीक उस तरह है कि जरा सी नोक लगी और सब तमाम। नितिन दत्त ने लकड़ी के बेकार फ्रेम के माध्यम से सांसारिक भीड़ को दिखाने का प्रयास किया। यह इंस्टॉलेशन बेहतरीन है। वहीं, दिपाली लडवाल ने तालों के बीच बंद आशाओं का स्कल्पचर दिखाया।
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
4 of 7
प्रोफेशनल कैटेगरी में चरणजीत सिंह का इंस्टॉलेशन सबसे बेहतरीन रहा। इस इंस्टॉलेशन को चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने बेहद पसंद किया। वहीं, शिवानी भल्ला की पेंटिंग ने सबका दिल जीत लिया और विशाल भटनागर की महिला की दशा पर आधारित स्कल्पचर ने भी सभी को मोहित किया।
विज्ञापन
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
5 of 7
सिगरेट की खाली डिब्बियों के माध्यम से वीरेंदर राणा ने समाज के गिरते मूल्यों को दिखाया। उन्होंने समाज के कई पहलुओं को एक सीढ़ी के जरिए दर्शाया। गुंदीप इंदर सिंह ने स्टॉप एसिड अटैक पर आधारित एक तस्वीर पेश की। इसमें कुराली की परमिंदर कौर हैं, जिसके माध्यम से इसे बेहतरीन बनाया गया।
विज्ञापन
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
6 of 7
प्रोफेशनल कैटेगरी में शिवानी भल्ला, विशाल भटनागर और चरणजीत सिंह को अवार्ड दिया गया। इन सभी को पचास-पचास हजार रुपये का नगद इनाम दिया गया। स्टूडेंट कैटेगरी में शबीर हसन का स्कल्पचर सबसे शानदार रहा, जबकि मंजोत कौर की ड्राइंग और रविकांत की पेंटिंग, जसप्रीत का बनाया गया शंख के स्कल्पचर ने भी इनाम जीता। इन सभी को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये दिए गए।
बेहतरीन कलाकृतियों को देख आप भी कह उठेंगे 'अद्भुत'
7 of 7
चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव ने कहा कि ललित कला अकादमी के बारे में उन्होंने नई दिल्ली में भी सुना था। यह अकादमी बेहतरीन काम कर रही है। इसे चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा पूरा सपोर्ट किया जाएगा। एग्जीबिशन में कुल 101 पेंटिंग और स्कल्पचर आए थे। इसके जज पैनल में बालन नांबियार रहे।