'क्वीन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड जीतने वाली कंगना राणावत ने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का क्लाइमेक्टस पत्रकारों से साझा किया।
विज्ञापन
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का क्लाईमेक्स खोला 'क्वीन' ने
2 of 8
फिल्म क्वीन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री कंगना राणावत इन दिनों तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की शूटिंग में बिजी हैं। हरियाणा के बहादुर जिले के गांव लोवा खुर्द में शूटिंग चल रही है।
विज्ञापन
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का क्लाईमेक्स खोला 'क्वीन' ने
3 of 8
इस फिल्म में गांव का किशोर अमन कंगना के छोटे भाई का किरदार निभा रहा है। जबकि गांव की एक लड़की ने भी एक छोटी सी भूमिका निभाई है। गांव में फिल्म के खास लम्हों की शूटिंग की जा रही है जिसमें शादी के माहौल के दृश्यों को फिल्माया जा रहा है।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का क्लाईमेक्स खोला 'क्वीन' ने
4 of 8
फिल्म की शूंटिग देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग आ रहे हैं। गांव की महिला शकुंतला और सुनील ने खुशी जताई कि ये फिल्मी कलाकार उनकी तरह ही सरल हैं।
विज्ञापन
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का क्लाईमेक्स खोला 'क्वीन' ने
5 of 8
अभिनेता आर माधवन और जिम्मी शेरगिल सभी से आम इंसान की तरह बातें करते हैं। ये महिलाएं कंगना राणावत के रिजर्व नेचर को लेकर थोड़ी नाराज जरूर नजर आई। बता दें कि इस गांव में मशहूर कलाकार गोविंदा की फिल्म किल दिल की भी शूटिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का क्लाईमेक्स खोला 'क्वीन' ने
6 of 8
बहादुरगढ़ का गांव लोवा खुर्द फिल्मकारों की खास पसंद बनता जा रहा है। यह गांव एक बार फिर फिल्म नगरी की चकाचौंध से सराबोर है। गांव में इन दिनों हिंदी फिल्म तनु वेड्स मनु के अगले भाग तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की शूटिंग हो रही है।
विज्ञापन
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का क्लाईमेक्स खोला 'क्वीन' ने
7 of 8
इस फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में जानीमानी अभिनेत्री कंगना राणावत भी गांव में हैं। पहले भाग की तरह एक बार फिर फिल्म के दूसरे भाग यानी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में कंगना राणावत मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में इनकी दोहरी भूमिका है। जबकि एक बार फिर आर माधवन मुख्य अभिनेता हैं।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स का क्लाईमेक्स खोला 'क्वीन' ने
8 of 8
इनके साथ जिम्मी शेरगिल, दीपक दोबरीयात, स्वरा भास्कर व एजाज खान आदि खास भूमिकाओं में हैं। फिल्म के निदेशक आनंद एल राय, निर्माता कृषिका लुल्ला, केमरामैन चितरंजन दास, कोरियोग्राफर सरोज खान व बोस्को सिजर हैं जबकि आर्ट डायरेक्टर बासिक खान हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है।