अगर बैंक में आपका एक ही अकाउंट है तो दूसरा किसी दूसरे बैंक में एक और अकाउंट जल्दी से खुलवा लें। ऐसा करने पर आपकी एक बड़ी टेंशन खत्म हो जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में एक बैंक अधिकारी ने बताया कि नोटबंदी के बाद कैशलेस ट्रांसजेक्शन पर काफी जोर दे रही है। ऐसे में ऑनलाइन फंड ट्रांसफर के जरिए कोई भी आपके अकाउंट के नेटबैंकिंग का पासवर्ड हासिल कर आपका कैश ट्रांसफर कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
बैंक ग्राहक
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आ भी चुके हैं। बैंकिग एक्सपर्ट के मुताबिक केशलैस के दौर में हम दो अलग अलग बैंकों में खाता खोलकर ही अपने पैसे को सुरक्षित रख सकते हैं। मसलन, आप एक प्राइमरी खाता रखें और दूसरा, सेकेंडरी।
4 of 5
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
आप अपना ज्यादातर पैसा प्राइमरी बैंक खाते में ही जमा रखें और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में इसका इस्तेमाल न करें। न ही प्राइमरी खाते के एटीएम का ज्यादा उपयोग करें। जब भी जरूरत हो, प्राइमरी खाते से सैकंडरी खाते में सीमित फंड ट्रांसफर कर लें और उसका उपयोग करें।
आप जानते ही होंगे कि एटीएम और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फ्रॉड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आ जात है। ऐसे में दो खातों की यह युक्ति आपकी कमाई को सुरक्षित रखेगी।