फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोली से पहले उठी बाप, भाई और 5 रिश्तेदारों की अर्थी, फूट-फूट कर रोया गांव, तस्वीरें रुला देंगीं

Thu, 07 Jun 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(मोहाली)
विज्ञापन
1 of 6
खरड़ के परिवार का एक्सीडेंट
बेटी की डोली उठनी थी, उससे पहले ही बाप-भाई और 5 रिश्तेदारों की अर्थी उठ गई। हादसे की खबर सुनकर कोहराम मच गया। पूरा परिवार बेटी की शादी को लेकर परिवार काफी उत्साहित था। इसके लिए चंडीगढ़, मोहाली और खरड़ मार्केट से शापिंग भी कर ली गई थी। शादी के इंतजाम व बारात के स्वागत में किसी तरह की कमी न रह जाए, इसके लिए पूरा परिवार 15 दिन पहले सोमवार रात मथुरा के लिए रवाना हो गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
खरड़ के परिवार का एक्सीडेंट
लेकिन किसी को क्या पता था कि इस सफर पर निकले 16 लोगों में से सात का साथ सदा के छूट जाएगा। यहां बात हो रही है केजीपी एक्सप्रेस-वे पर पलवल के नजदीक सड़क हादसे में मंगलवार सुबह मारे गए खरड़ के गांव बडाली में रहने वाले परिवार के 7 सदस्यों की। हादसे में धर्मवीर की पत्नी ओमवती, बेटा जतिन कुमार, उसका भाई देवी सिंह, चचेरा भाई विजय पाल, विजय पाल की बेटी सीमा, भांजे की लड़की अनन्या, चाचा विजय पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
खरड़ के परिवार का एक्सीडेंट
जबकि धर्मवीर की तीन बेटियां पूजा रानी, ममता और राखी के अलावा तीन अन्य रिश्तेदार घायल हो गईं। हादसे के शिकार हुए लोगों के रिश्तेदार शिव कुमार ने बताया कि परिवार वाले मथुरा जिले के श्यामनंगला में देवी सिंह की बेटी सीमा की शादी में शामिल होने जा रहे थे। शादी 20 जून को थी। देवी सिंह उसके अंकल हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब सात बजे उन्हें पलवल पुलिस की कॉल आई थी।

4 of 6
खरड़ के परिवार का एक्सीडेंट
गौरतलब है कि 20 जून को देवी सिंह की 22 वर्षीय बेटी प्रियंका की शादी थी। इस कारण वे सोमवार की रात को पूरे परिवार सहित सिलिंडर सप्लाई करने वाली अपनी पिकअप गाड़ी से गांव श्याम नंगला के लिए निकले। मंगलवार की सुबह करीब चार बजे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे (केजीपी) पर गांव कटेसरा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक कैंटर ने पिकअप में जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन

5 of 6
खरड़ के परिवार का एक्सीडेंट
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सात लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पहले नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। इस हादसे में पिकअप चालक प्रवीण और एक साल के एक बच्चे अनमोल को कोई चोट नहीं आई। मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के थे और 20 जून को बेटी की शादी के लिए खरड़ से मथुरा जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खरड़ के परिवार का एक्सीडेंट
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कैंटर चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मरने वालों में देवी सिंह (55), ओमवती (38), जतिन (16), विजयपाल (40), सीमा (15), एक अन्य विजयपाल (40), अनन्या (4) शामिल हैं। जबकि हादसे में रीना, संगीता, सूरज, शालू,  सचिन व राखी घायल हो गए।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें