फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस में लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे तो छात्रों ने की पिटाई

Wed, 05 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। ये देखकर स्टूडेंट्स भड़क गए और उन्होंने नारे लगाने वालों को पीट डाला। मामला पंजाब के खन्ना का है।
विज्ञापन

2 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : File Photo
खन्ना के गांव लिबड़ा के पास बने गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में रविवार सुबह छात्रों के दो गुटों में हुए झगड़े में तीन छात्र घायल हो गए। हमला करने वाले छात्र कश्मीर के थे। 
विज्ञापन

3 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
वहीं घायल छात्रों की पहचान मुकेश कुमार निवासी उत्तराखंड, राज कुमार और दीनदयाल निवासी बिहार के तौर पर हुई है। घायलों को आरोप है कि कश्मीरी छात्रों ने कैंपस में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। 

4 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
तीनों घायलों को खन्ना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां मुकेश के सिर पर 17 टांके, दीन दयाल की बाजू पर आठ टांके लगे हैं। राजकुमार की बाजू पर भी काफी गंभीर चोट आई हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर का कहना है कि सभी पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक मुकेश कुमार की हालत नाजुक है। उसकी सिटी स्कैन करवानी जरूरी है। 
विज्ञापन

6 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
इस लिए उसे पटियाला के रजिंदरा अस्पताल रेफर किया गया है लेकिन पुलिस ने मुकेश कुमार को जीजीआई में ही बिठा रखा था। जीजीआई में पढ़ रहे बिहार के छात्रों ने बताया कि रविवार को वे मैस में खाना खाने पहुंचे तो ज्यादा भीड़ होने के कारण उनका एक साथी लाइन छोड़कर आगे चला गया। 
विज्ञापन

7 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
कश्मीर से पढ़ने आए एक छात्र ने उसे रोका। इस पर बहस हो गई। वह वहां से चले गए और कुछ देर बाद कश्मीरी छात्रों ने उन पर हमला कर दिया। झगड़े में उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

8 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
छात्रों ने आरोप लगाया कि लड़ाई के बाद कश्मीरी छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। जब यह नारे लगाए जा रहे थे तब जीजीआई का स्टाफ वहां मौजूद था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। 

9 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
वहीं वारदात की सूचना मिलते ही डीएसपी (खन्ना) जगविंदर सिंह चीमा और सदर थाना के एसएचओ गुरमेल सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

10 of 10
गुलजार इंस्टीट्यूट में भिड़े छात्र - फोटो : अमर उजाला
छात्र सिर्फ खाना खाने को लेकर झगड़े थे, जिन्हें बाद में समझा दिया गया था। - जगविंदर सिंह चीमा, एसएसपी खन्ना 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें