जम्मू से पुणे की ओर जा रही झेलम एक्सप्रेस लुधियाना के पास डिरेल हो गई। उसके 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे दिल्ली रूट पर खासा असर पड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
झेलम एक्सप्रेस लुधियाना के पास डिरेल
हादसा, मंगलवार सुबह करीब 3 : 15 बजे के आस पास फिल्लौर में सतलुज नदी के पास हुआ। पुणे जम्मूतवी ट्रेन नंबर 11077 झेलम एक्सप्रेस के एस-1 से लेकर एस-7 कोच को काफी नुकसान पहुंचा। 16 ट्रेनें रद्द हो गई हैं, जबकि 5 दर्ज ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। जालंधर-नई दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी और अमृतसर-चंडीगढ़ सुपरफास्ट रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
3 of 5
train derail2
हादसे में 4 यात्री घायल हो गए। एक घायल को फिल्लौर सिविल अस्पताल रेफेर कर दिया गया और बाकी 3 घायलों को लुधियाना रेफेर कर दिया गया है। पैंट्री बोगी को भी भारी नुक्सान पंहुचा है। घायलों की संख्या बढ़ सकती है।
4 of 5
train derail
इससे दोनों तरफ का 2 किलोमीटर तक ट्रैक उखड़ गया है। हादसे के कारण दिल्ली रूट पर असर पड़ा है। इसके बाद से दिल्ली अप-डाउन वाली सभी ट्रेनें रोक दी गईं। ऐहतियात के तौर पर जालंधर सिविल अस्पताल को भी अलर्ट पर रखा गया है।
मौके पर रहत बचाव कार्य की टीम पहुच चुकी है। मौके पर एसडीएम फिल्लौर, डीएसपी फिल्लौर और एसएचओ फिल्लौर पहुच चुके है। बताया जा रहा है कि हादसा सतलुज दरिया से महज 50 मीटर की दूरी पर हुआ है।