फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

Mon, 02 Mar 2015 04:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
अगर आप इंटरनेट यूजर हैं तो जरा अतिरिक्त सावधानी बरतें, क्योंकि आपकी जरा सी लापरवाही आपके कंप्यूटर पर मालवेयर यानी वायरस फैला सकती है।
विज्ञापन

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

2 of 10
यह वायरस आपके कंप्यूटर की कमान दूसरे के हाथ में दे सकता है। अगर आपने कंप्यूटर में कोई डाटा रखा है तो यह वायरस उसे भी उड़ा सकता है। चंडीगढ़ में इंटरनेट का काफी उपयोग होता है। इसलिए वायरस भी खूब फैल रहा है।
विज्ञापन

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

3 of 10
एफ सिक्योर लैब द्वारा पेश रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष-2014 में मालवेयर का खतरा ज्यादा रहा, जो अब भी बरकरार है। मालवेयर सबसे ज्यादा बोटनेट से संबंधित है।

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

4 of 10
यह मालवेयर हैकर्स की उपज का नतीजा है। हैकर्स आपके पीसी को हैक कर लेते हैं और इसका इस्तेमाल पैसे कमाने के लिए स्पैमिंग, डीडीओएस या किसी अन्य गड़बड़ी फैलाने के लिए करते हैं।
विज्ञापन

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

5 of 10
रिपोर्ट के अनुसार, बैंकिंग सॉफ्टवेयर से संबंधित मालवेयर देश में तेजी के साथ फैल रहा है। ‘रेमनिट’ मालवेयर द्वारा बैंक का यूजर नेम और पासवर्ड चुरा लिया जाता है। यह देखा गया है कि मालवेयर यूएसबी रिमूवेबल ड्राइव के माध्यम से फैलता है।
विज्ञापन

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

6 of 10
हालांकि, अब पीसी में विंडो एक्सपी लगभग खत्म हो चुकी है। इसकी वजह से पिछले तीन वर्ष में डाउंडअप/ कॉनफिकर वायरस में कमी आई है। इसी फैमिली के सबसे ज्यादा फैलने वाले मालवेयर हैं सेलिटी, रेमनिट, ट्रोगन, एलएनके जेन, ट्रोगन स्क्रिप्ट और विरटोब। नई दिल्ली में यह 20 फीसदी, हैदराबाद में नौ फीसदी और चंडीगढ़ में सात फीसदी है।
विज्ञापन

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

7 of 10
प्रीमियम रेट एसएमएस एंड्रायड पर एसएमएस-सबंधित मालवेयर बढ़ा है। मोबाइल मालवेयर एपीआई की, एप्लीकेशन आईडी, कैरियर डिवाइस मैन्युफैक्चरर, डिवाइस मॉडल, जीपीएस लोकशन, इन्टरनेशनल मोबाइल, इक्यूपमेंट आइडेंटिटी नंबर, नेटवर्क ऑपरेटर, पैकेज का नाम और एसडीके वर्जन का पता लगा लेते हैं।

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

8 of 10
मोबाइल में भी मालवेयर से ग्रसित शहरों में चंडीगढ़ का तीसरा स्थान है। एफ-सिक्योर में वाइस प्रेसीडेंट पेक्का उस्वा ने कहा कि मालवेयर और मोबाइल थ्रेट नई दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ और हैदराबाद के साथ चेन्नई भी अटैकर्स के निशाने पर है।

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

9 of 10
बचने के उपाय- गाने या फिल्म को सिर्फ विश्वसनीय वेबसाइट से डाउनलोड करें। अपने सिस्टम में एंटी मालवेयर या एंटी वायरस को इंस्टॉल कराएं। एंटी वायरस को समय-समय पर अपडेट करें। इससे मालूम रहेगा कि एंटी वायरस ठीक काम कर रहा है या नहीं।
विज्ञापन

सावधान! इंटरनेट यूजर्स, देखिए ऐसे फैलता है वायरस

10 of 10
अपना डाटा पासवर्ड से सुरक्षित रखें, जिससे इन्हें चुराना या हैक करना आसान न हो। लैपटॉप या पीसी में फायरवॉल इंस्टॉल करें। यह कंप्यूटर और इंटरनेट के लिए सुरक्षा दीवार है। इसे ऑन रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें