फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप वाले इन सभी तरीकों से देते हैं धोखा, ये है बचने का तरीका देखिए

Sun, 30 Apr 2017 09:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
पेट्रोल पंप
आजकल पेट्रोल और डीजल की चोरी का जो खेल चल रहा है, उससे आप बच सकते हैं। जानिए पेट्रोल पंप वाले कैसे धोखा देते हैं और कैसे करें बचाव।
विज्ञापन

2 of 11
petrol pump
मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आया। यहां सात पेट्रोल पंप में चिप और रिमोट कंट्रोल के जरिए पेट्रोल और डीजल की चोरी का खेल चल रहा था। सभी पेट्रोल पंपों की मशीनों में तेल चुराने के लिए लगाई गई चिप और इनके रिमोट बरामद हुए हैं। पेट्रोल पंप पर तेल की चोरी एक चिप के माध्यम से होती है। इस चिप के खेल में एक हजार रुपए का पेट्रोल-डीलज भरवाने पर ग्राहक को 100 से 50 रुपए की चपत लगाई जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 11
पेट्रोल पंप
ऐसे देते थे धोखाः पेट्रोल पंप में इस खेल में अमूमन दो से तीन लोग शामिल रहते थे। इसमें एक पेट्रोल डालता था और दूसरा कैश का बैग लेकर खड़ा रहता था। बैग लेकर खड़े रहना वाला पैसों के साथ ही रिमोट रखता था। मौका मिलते ही वह रिमोट दबा देता। रिमोट के दबाते ही पाइप से तेल गिरना बंद हो जाता था लेकिन मशीन की स्क्रीन पर तेल और पैसे का मीटर अपनी रफ्तार से ही चलता रहता था।

4 of 11
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
आप मीटर रीडिंग देखते रहे और सेंध लग गई: मान लें कि आप पेट्रोल पम्प पर गए और 600 रुपये का पेट्रोल डलवाया। 600 रुपये का पेट्रोल भरवाने में करीब 1 सवा मिनट का समय लगता है। आपका सारा ध्यान मीटर की रीडिंग पढ़ने में निकल जाता है और अगर इस बीच 10 सेकंड के लिए भी स्विच ऑफ होता है तो समझ लीजिए कि आपके 600 रुपये के पेट्रोल में करीब 50-100 रुपये का टांका यह शातिर लगा देते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
हमेशा रिजर्व से पहले भरवाएं पेट्रोल: बहुत कम लोगों को पता है कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा,  उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं,  तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए कम से कम टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें। आधा टैंक हमेशा भरा रखें।
विज्ञापन

6 of 11
पेट्रोल पंप
डिजिटल मीटर वाले पेट्रोल पंप पर ही जाएं: पेट्रोल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। दरअसल पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की संभावना ज्‍यादा रहती है और आप इसे पकड़ भी नहीं सकते हैं। यही कारण है कि देश में लगातार पुरानी पेट्रोल पंप मशीनें को हटाया हटाई जा रहीं हैं। और डीजीटल मीटर वाले पम्प इंस्टाल किए जा रहे हैं। आपभी ध्यान रखें।
विज्ञापन

7 of 11
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
रूक-रूक कर चल रहा मीटर: अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल भरने के समय मीटर बार-बार रुक जाता है। हालांकि धीरे धीरे करके इसी तरह आपको पेट्रोल दे दिया जाता है। जानकारों के मुताबिक, बार बार रुकने से आपको पेट्रोल का नुकसान होता है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें।

8 of 11
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
मीटर से नजर नहीं हटाएं: अधिकांश लोग जब अपनी कार में पेट्रोल/डीजल भरवाते हैं तो गाड़ी से नीचे नहीं उतरते हैं। इसका फायदा उठाते हैं पेट्रोलपम्पकर्मी। पेट्रोल भरवाते समय कार से उतरें और मीटर के पास खड़े हों और सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों को देखें। इससे आपके साथ चीटिंग होने के मौके बेहद कम हो जाते हैं।

9 of 11
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
हमेशा जीरो देखकर की पेट्रोल डलवाएं: हो सकता है आपको बातों में लगाकर पेट्रोल पंपकर्मी  जीरो तो दिखाए, लेकिन मीटर में आपके  द्वारा मांगा गया पेट्रोल का मूल्य नहीं सेट  करे। आजकल सभी पेट्रोल पंप पर डीजिटल  मीटर होते हैं। इनमें आपकी ओर से मांगा गया पेट्रोल फीगर और मूल्य पहले ही भरा जाता है। इससे पेट्रोलपम्प कर्मी की मनमानी और चीटिंग करने की गुजांइश बेहद कम हो जाती है।

10 of 11
पेट्रोल पंप - फोटो : SELF
रीडिंग हो इससे स्टार्ट: पेट्रोल पंप  मशीन में जीरो फिगर तो आपने देख लिया, लेकिन रीडिंग स्टार्ट किस फीगर से हुई।  सीधे 10, 15 या 20 से। मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट  हो। अगर 3 से ज्यादा अंक पर जंप हुआ तो समझो आपका नुकसान भी उतना ही होगा।
विज्ञापन

11 of 11
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
अगर मीटर चल रहा है तेज: आपने पेट्रोल आर्डर किया और मीटर बेहद तेज चल रहा है, तो समझिए कुछ गड़बड़ है। पेट्रोलपंपकर्मी को मीटर की स्पीड नार्मल करने को कहें। हो सकता है तेज मीटर चलने से आपकी जेब कट रही हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें