फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार ये संत, तस्वीरें

Thu, 10 Sep 2015 07:59 AM IST
कपूरथला/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
एक संत बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार है। जनसेवा करने वाले इस संत को कई नामों से जाना जाता है। जानिए कौन है ये? रिपोर्ट: महेश कुमार
विज्ञापन

बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार ये संत, तस्वीरें

2 of 8
दरअसल संत सीचेवाल के प्रयासों से हुई प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव के चरण स्पर्श प्राप्त काली बेईं की सफाई का वृत्तांत बीबीसी चैनल पर प्रसारित होगा। सड़कों वाला बाबा, वेलफेयर बाबा, बेईं वाले बाबा और ईको बाबा से विख्यात संत सीचेवाल ने अपने हाथों से बेईं से कांग्रेस बूटी निकाली थी। शुरुआती दौर में अकेले चलने वाले संत सीचेवाल के प्रयास लोक लहर बन चुके हैं।

विज्ञापन

बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार ये संत, तस्वीरें

3 of 8
सीचेवाल के प्रोफाइल को बीबीसी चैनल का हिस्सा बनाने के लिए इसी माह पांच सदस्यीय टीम सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगी। संत सीचेवाल के भगीरथी प्रयासों की बदौलत ही सरकार ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण का ब्रांड अंबेसडर बनाकर देश में पर्यावरणीय लहर बनाने पर विचार करने के लिए बुलाया है। सीचेवाल अपने हाथों से कार सेवा करने में यकीन रखते हैं। इस आत्मीयता वाले स्वभाव से बीबीसी चैनल भी प्रभावित हुआ है।

बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार ये संत, तस्वीरें

4 of 8
इनके अथक प्रयासों से प्रभावित होकर पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम दो बार सुल्तानपुर लोधी आए। संत सीचेवाल की ओर से म्यूनिसिपल कमेटियों के गंदे पानी को ट्रीट करके खेती में इस्तेमाल करने के लिए लगाए ट्रीटमेंट प्लांट को देखकर पूर्व राष्ट्रपति भी वाह-वाह कह उठे थे। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी संत सीचेवाल के पर्यावरणीय कार्यों से प्रभावित होकर हाल ही में सुल्तानपुर लोधी का दौरा करके गई हैं।
विज्ञापन

बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार ये संत, तस्वीरें

5 of 8
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने यहीं पर इस काली बेईं के सफाई प्रोजेक्ट को गंगा के लिए मॉडल बनाने का ऐलान भी किया। इसके तहत गंगा के आसपास बसने वाले 1619 गांवों के पंचों-सरपंचों को सुल्तानपुर लोधी का अवलोकन करने के लिए भेजने की भी बात कही थी। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी के पीआरओ गुरविंदर सिंह बोपाराय ने बताया कि मंगलवार दोपहर को बीबीसी से बाबा जी के प्रोफाइल की शूटिंग करने के लिए फोन आया था।
विज्ञापन

बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार ये संत, तस्वीरें

6 of 8
10-15 दिन पहले बीबीसी चैनल को संत सीचेवाल के व्यक्तित्व, कार्यों, उनकी टीम में शामिल लोगों और सेवादारों की बाइट पर आधारित पांच मिनट का विजुअल भेजा गया था। अब तक के कार्यों का दस्तावेजी रिकार्ड भी भेजा गया। उसके आधार पर दिल्ली से 12 से 20 सितंबर के बीच रियलिटी टीम सहजप्रीत कौर के नेतृत्व में सुल्तानपुर लोधी में शूटिंग के लिए पहुंच रही है।
विज्ञापन

बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार ये संत, तस्वीरें

7 of 8
इन कामों से मिली प्रसिद्धि: जुलाई 2000 से अब तक करीब 15 साल से काली बेईं की कारसेवा से सफाई।, 1999 से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में म्यूनिसिपल कमेटियों के गंदे पानी को ट्रीटमेंट प्लांट से ट्रीटेड करके खेती के लिए इस्तेमाल।, पंजाब के 60 शहरों में ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, जालंधर के गांव सीचेवाल, मोगा के गांव चक्कर और कपूरथला के गांव सिधवां दोनां में 100 फीसदी ट्रीटेड पानी खेती के लिए इस्तेमाल।, संत अवतार सिंह यादगारी नर्सरी गांव सीचेवाल में हर साल एक लाख पौधों की पनीरी बनाना, जिनमें 40 पौधों की प्रजातियां शामिल हैं। स्लम एरिया और झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों के लिए नवां ननकाना चैरिटेबल स्कूल सुल्तानपुर लोधी।
विज्ञापन

बीबीसी के जरिए विश्व पटल पर छाने को तैयार ये संत, तस्वीरें

8 of 8
इन कामों से मिली प्रसिद्धि: संत अवतार सिंह यादगारी महाविद्यालय, संत सीचेवाल कंप्यूटर टेक्निकल सेंटर तलवंडी माधोपुर।, संत अवतार सिंह तकनीकी खोज केंद्र कोटला हेरा जालंधर में स्थापित है। यहां पर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नक्शे, पाइप बनाने का काम होता है।, रेलवे स्टेशन सुल्तानपुर लोधी को जीर्णोद्धार के लिए गोद लेने की योजना।, खेलों में रेसलिंग, हाकी, गतका, वालीबॉल, कबड्डी और कुश्ती के मुकाबले, हर साल सुल्तानपुर लोधी के मंड, बेट व दोनां एरिया में पांच से सात हजार पौधे लगाना और इनकी संभाल के लिए तीन टंकियों पर सेवादार तैनात। इनके जिम्मे सिर्फ पौधों की सिंचाई और संभाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें