फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की आंखों के सामने महिला को ऐसे खींच ले गई मौत, हाल देख चिल्लाने लगे लोग

Fri, 16 Feb 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
विज्ञापन
1 of 6
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
वैलेंटाइन डे था और वो बहुत खुश थी, अचानक मौत आई और पति की आंखों के सामने ही उसे खींचकर ले गई। हादसा इतना भयानक था, देख सभी चिल्लाने लगे।

 
विज्ञापन

2 of 6
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
हादसा पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन में हुआ। मृतक महिला पंजाब के बठिंडा के रामपुरा फूल की रहने वाली थी। यादविंद्रा गार्डन के एक्वा विलेज में गो कार्टिंग के दौरान टायर की चपेट में बाल आने की वजह से महिला की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि आसपास मौजूद लोग भी बदहवास हो गए। बाल फंसने की वजह से महिला के सिर का उपरी हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 6
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
घटना बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे की है। हादसे के बाद महिला का पति सदमे में है और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के वक्त आसपास मौजूद लोग का दिल भी यह नजारा देख दहल गया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बयान तो दे दिए हैं, लेकिन पहले मामला दर्ज नहीं करवाया । पुलिस ने महिला के शव, उसके बाल और रेसिंग कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू की और देर रात करीब 11 बजे संचालक पर लापरवाही का मामला दर्ज किया गया।

4 of 6
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
रामपुरा के गांव में आढ़ती का काम करने वाले अमरदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को लुधियाना में उनके एक रिश्तेदार की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके मौसेरे भाई विदेश से आए थे। शादी के बाद बुधवार को वैलेंटाइन डे था तो सभी ने घूमने का प्रोग्राम बनाया। इसके तहत सभी एक साथ पिंजौर गार्डन आए थे। सभी ने रेसिंग कार राइड का फैसला लिया और रेसिंग कार हायर कर लीं।
विज्ञापन

5 of 6
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
अमरदीप ने बताया कि वे भी पत्नी पुनीत(29) के साथ एक रेसिंग कार में बैठ गए। जैसे ही अमरदीप गो-कार्ट लेकर आगे बढ़े, एक राउंड पूरा होने से पहले ही अचानक पुनीत कौर के बाल गो कार्ट के पिछले टायर में फंस गए। रफ्तार तेज होने के बाद बाल फंसते चले गए और देखते ही देखते पुनीत चिल्लाने लगी। एक झटके में उसके सिर के बाल अलग हो गए और खोपड़ी से खून निकलने लगा। इससे पहले वे कुछ करते पुनीत ने बेहोश हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
अमरदीप ने बताया कि आनन फानन में उन्होंने रेसिंग कार रुकवाई और पुनीत को अस्पताल ले गए। वहां से पुनीत को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। गो-कार्ट संचालक का कहना है कि सभी को राइड के दौरान हेलमेट, रबर बैंड पहनाए जाते हैं, बावजूद इसके हादसा कैसे हो गया, यह समझ नहीं आया। ऐसा पहली बार हुआ है। शिमला में भी यही कंपनी गो कार्ट की सुविधा दे रही है। घटना के बाद से गो-कार्टिंग को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें