फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: एक बाइक पर तीन लोग, हादसे के बाद सड़क पर बिखरे शव, देख नहीं पाओगे

Mon, 21 Aug 2017 08:54 AM IST
आर. रघुवंशी/अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
बटाला सड़क हादसा
एक बाइक पर सवार थे मां, बेटा और बेटी। हादसा हो गया और तीनों के शव सड़क पर बिखर गए, लेकिन उनकी हालत ऐसी थी कि देखने वालों की रूह कांप गई।

 
विज्ञापन

2 of 7
बटाला सड़क हादसा
हादसा बटाला-जालंधर रोड पर गांव अम्मोनंगल के पास रविवार सुबह करीब दस बजे एक प्राइवेट मिनी बस और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला, उसके बेटे और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी परिवार के अन्य तीन सदस्य जो अपनी अलग बाइक पर उनके साथ जा रहे थे, गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
बटाला सड़क हादसा
हादसे का कारण एक अन्य मोटरसाइकिल सवार बना, जो पीछे से आया औैर दोनों बाइकों को साइड मारकर भाग गया। मृतकों की पहचान नरिंदर कौर (45), उनकी बेटी रंजोत कौर (18) और बेटे हरप्रीत सिंह (14) निवासी गांव संगरावां के तौर पर हुई है। तीनों बाइक पर गांव से ब्यास स्थित एक चर्च में प्रार्थना करने जा रहे थे।

4 of 7
बटाला सड़क हादसा
वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद मौके से बस कंडक्टर और चालक फरार हो गए वहीं बस में बैठे यात्री भी भाग गए। सिविल अस्पताल में पहुंचे गुलजार सिंह वासी संगरावां ने बताया कि उसकी पत्नी नरिंदर कौर, प्लस टू में पढ़ने वाली बेटी रंजोत कौर और नौवीं में पढ़ रहा बेटा हरप्रीत सिंह (14) एक बाइक पर गांव संगरावां से ब्यास स्थित चर्च में प्रार्थना करने जा रहे थे।
विज्ञापन

5 of 7
बटाला सड़क हादसा
बाइक हरप्रीत सिंह चला रहा था। इसके अलावा उसके छोटे भाई मंगल सिंह की पत्नी शरणजीत कौर, उसका बेटा गुरप्रीत सिंह (18) और छोटा बेटा हरगुण (4) अलग बाइक पर उनके साथ जा रहे थे। गुरप्रीत की बाइक आगे थी और हरप्रीत की बाइक पीछे थी। जब वे गांव अम्मोनंगल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें साइड मार दी।
विज्ञापन

6 of 7
बटाला सड़क हादसा
हरप्रीत ने बचने के लिए अपनी बाइक दाईं तरफ मोड़ी तो वह सामने आ रही एक प्राइवेट बस से टकरा गया। बाइक बस के निचले हिस्से में घुस गई और बाइक पर सवार नरिंदर कौर, रंजोत कौर और हरप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तेज रफ्तार अज्ञात बाइक चालक ने आगे जा रहे गुरप्रीत की बाइक को भी टक्कर मारी जिससे गुरप्रीत, शरणजीत और हरगुण घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बटाला सड़क हादसा
हादसे के बाद अज्ञात बाइक चालक वहां से फरार हो गया। एसएचओ रंगड नंगल मुखतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बस कंडक्टर और चालक दोनों फरार हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही श्री हरगोबिंदपुर के विधायक बलविंदर सिंह लाड़ी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें