इंदुराज नरवाल
- फोटो : फाइल फोटो
इंदुराज नरवाल ने दी पटखनी
बरोदा उपचुनाव में योगेश्वर दत्त को कांग्रेस प्रत्याशी इंदुराज नरवाल ने 10496 मतों से मात दी। तीन नंवबर को यहां मतदान संपन्न हुआ। लगभग 68.57 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इंदुराज सोनीपत जिला परिषद के पूर्व सदस्य रह चुके हैं। बरोदा हलका जहां पहले इनेलो का गढ़ होता था, वहीं वर्ष 2009 से लगातार कांग्रेस ने कब्जा जमाया हुआ है। बरोदा को पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है। इंदुराज नरवाल ने एक बार फिर जीत दर्जकर कांग्रेस के कब्जे को बरकरार रखा।